{"_id":"5b6afd854f1c1b6e118b8024","slug":"131533738373-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैक्सी कर क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैक्सी कर क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचे मरीज
Updated Wed, 08 Aug 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
मरीज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ऊना। 108 और 102 एंबुलेंस सेवा कर्मचारियों की हड़ताल का खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ा। बुधवार को भी जिला अस्पताल में 108 एंबुलेंस सेवा उपलब्ध न होने से आपात स्थित में मरीजों को निजी वाहनों की मदद से अस्पताल पहुंचता देखा गया।
सड़क हादसे होने पर और प्रसव पीड़ा की परिस्थितियों सहित अन्य आपात स्थितियों में 108 और 102 नंबर डायल करने वाले लोगों को आज कोई मदद नहीं मिल पाई। लोग निजी वाहनों से अस्पताल पहुंचे। इतना ही नहीं अस्पताल में शिशु को जन्म देने के बाद बहडाला के व्यक्ति ने पत्नी को घर लेने जाने को 102 सेवा पर फोन लगाया तो उनको कोई सेवा का लाभ नहीं मिल सकता। परिजनों ने जैसे-तैसे करके निजी वाहन से महिला को घर पहुंचाया।
विज्ञापन
हादसों में घायलों को आपात स्थिति में लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। गौरतलब है कि जिला में करीब 15 एंबुलेंस सेवाएं दे रही हैं। इसमें 9 के करीब 108 एवं 6 के करीब 102 एबुलेंस हैं। बुधवार को हड़ताल के चलते सेवा ठप रही। 108 एंबुलेंस सेवा ऊना के प्रभारी पंकज शर्मा ने कहा कि कर्मियों की हड़ताल के चलते कई जगह दिक्कत आई है। लेकिन 108 सेवा लोगों की मदद के लिए हर समय प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि सेवाओं को सुचारू रखने के लिए ऊना अस्पताल की सीएमओ के निर्देशों पर चार होमगार्ड चालकों की ड्यूटी लगाई गई है। इनके माध्यम से इमरजेंसी में सेवाएं ली जा रही हैं।
विज्ञापन