फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   स्कूलों में कंप्यूटर फीस के नाम हो रही वसूली बंद हो

स्कूलों में कंप्यूटर फीस के नाम हो रही वसूली बंद हो

Mon, 07 May 2018 07:48 PM IST
Updated Mon, 07 May 2018 07:48 PM IST
विज्ञापन
स्कूलों में कंप्यूटर फीस के नाम हो रही वसूली बंद हो
स्कूलों में कंप्यूटर फीस के नाम बंद हो वसूली
विज्ञापन

स्कूल प्रवक्ता संघ ने शिक्षा उपनिदेशक से उठाई मांग
कहा, फीस से अभिभावकों पर पड़ रहा आर्थिक बोझ
अमर उजाला ब्यूरो
ऊना।
प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ ने सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में बच्चों से कंप्यूटर फीस के नाम पर लिए जा रहे 110 रुपये की वसूली को तुरंत बंद करने की मांग की है। संघ के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को उच्च शिक्षा उपनिदेशक भूप सिंह के साथ बैठक में कंप्यूटर शिक्षा फीस के साथ कई मामलों पर चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल की अध्यक्षता प्रवक्ता संघ के जिलाध्यक्ष संजीव पराशर ने की। संघ का तर्क है कि सरकारी स्कूलों में वसूली जा रही फीस से छात्रों के अभिभावकों पर आर्थिक बोझ पड़ रहा है। संघ ने यह भी मांग की है कि अनुबंध प्रवक्ताओं के तीन साल का सेवाकाल पूरा होने के बाद विभाग ने नियमितीकरण की अधिसूचना जारी होने पर डिप्टी डायरेक्टर ऑफिस से तुरंत आगामी कार्रवाई शुरू की जाए। संघ ने उपनिदेशक से स्कूलों का टाइम टेबल सुबह आठ से बाद दोपहर डेढ़ बजे तक करने की मांग की जिसे उपनिदेशक ने तुरंत मान लिया। डीसी ऊना राकेश कुमार प्रजापति ने पहले ही इस टाइम टेबल को सोमवार से लागू करने के आदेश जारी कर रखे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed