फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   साध्वी जयंती भारती के भजनों पर झूमे श्रद्धालु

साध्वी जयंती भारती के भजनों पर झूमे श्रद्धालु

Sun, 04 Feb 2018 10:38 PM IST
Updated Sun, 04 Feb 2018 10:38 PM IST
विज्ञापन
साध्वी जयंती भारती के भजनों पर झूमे श्रद्धालु

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना।
दिव्य ज्योति जागृति संस्थान और ऊना की नौ स्वयंसेवी संस्थाओं ने बहडाला में भजन संध्या भजगोविंदम का आयोजन किया। भजगोविंदम भजन संध्या में कैबिनेट पंचायतीराज मंत्री वीरेंद्र कंवर, उद्योगमंत्री विक्रम सिंह, कृषि मंत्री रामलाल मार्कंडा ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की।

राज्य भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती, पूर्व मंत्री प्रवीण शर्मा, भाजपा नेता राम कुमार, देवभूमि ग्रुप के चेयरमैन राजेंद्र वशिष्ठ ओर हिमोत्कर्ष के राज्यध्यक्ष कंवर हरि सिंह, बीडीसी अंब के अध्यक्ष सतीश शर्मा, पूर्व बीडीसी सदस्य कमल किशोर शर्मा, संजीव सोनी, हरिओम गुप्ता, अविनाश कपिला, विशाल मेगामार्ट के एमडी संजय शर्मा, प्रेस क्लब के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, दयाल स्वीट शॉप के अश्वनी जैतिक, सनशाइन के एमडी भुपिंद्र सिंह, बाबाजी क्रांति सेना के अध्यक्ष बबा हांडा व सुरेंद्र ठाकुर विशिष्ट अतिथि के रूप मेें मौजूद रहे।
विज्ञापन


कार्यक्रम में नूरमहल से आशुतोष महाराज की शिष्या साध्वी जयंती भारती अपनी पूरी टीम के साथ पहुंची। साध्वी जयंती के भजनों ने कार्यक्रम का समा बांध दिया। कार्यक्रम में नव सृजन की बेला मांगे शाति का आधार, आएगी एक दिन विश्व शांति आएगी, पग घुंघरू बांध मीरा नाची, और संस्कृति देश का महान है देश का अभिमान जैसे भजनों का गायन कर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। साध्वी जयंती भारती ने बताया कि समाज के भीतर आज जितनी भी समस्याएं हैं, उसका कारण हमारा अपनी वास्तविकता के आधार से टूट जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर स्वामी सज्जानानंद, स्वामी चिन्नमयानंद, साध्वी चंद्रप्रभा भारती, पुष्प भद्रा भारती, यशेश्वरानंद, हरिचरण, विन्यानंद, दीपिका भारती, हरीप्रीता भारती, सुनील, राजदीप, जिला भाजपा अध्यक्ष बलवीर बग्गा, आयोजन समिति के सदस्य राजीव भनोट, पंकज कतना, सुमन पुरी, सतीश शर्मा, गुलशन राय, हरिओम भनोट, मास्टर चमन लाल चौधरी, सुभाष वशिष्ठ, रजनी, मनोहर राणा, राजेश, अनिल सपाटिया, रघुनाथ ठाकुर, राज कुमार पठानिया, बलविंद्र गोल्डी, राम स्वरूप सैणी, मोनिका वशिष्ठ, राजन सहोड़, सुमित शर्मा, परविंद्र सिंह, राज वशिष्ठ, बिट्टू सैणी, डॉ. सुभाष शर्मा उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed