फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   रेलवे रोड़ पर शाम को नहीं घुसेंगे बड़े वाहन

रेलवे रोड़ पर शाम को नहीं घुसेंगे बड़े वाहन

Sat, 07 Apr 2018 07:12 PM IST
Updated Sat, 07 Apr 2018 07:12 PM IST
विज्ञापन
रेलवे रोड़ पर शाम को नहीं घुसेंगे बड़े वाहन
रेलवे रोड पर शाम को नहीं जा पाएंगे बड़े वाहन
विज्ञापन

मैहतपुर सड़क सुरक्षा क्लब का फैसला, सोमवार-शुक्रवार को पांच से आठ बजे तक तक पाबंदी
दुकानों ने अतिक्रमण न हटाया तो होगी कार्यवाई
अमर उजाला ब्यूरो
मैहतपुर (ऊना)।
स्थानीय रेलवे रोड पर शाम 6:00 से 8:00 बजे तक बड़े वाहनों के आने-जाने पर पाबंदी रहेगी। सप्ताह में दो दिन किसान सब्जी मंडी के दिनों में सोमवार-शुक्रवार को यह पाबंदी शाम पांच से आठ बजे तक होगी। इंडियन ऑयल कंपनी के प्रबंधक आर के सूद तथा स्थानीय ट्रक यूनियन के प्रधान की सहमति पर ट्रकों तथा अन्य बड़े वाहनों पर पाबंदी लगाने को लेकर सहमति बनी है। शनिवार को डीएसपी अशोक वर्मा की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा क्लब की बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में यातायात प्रभारी निर्मल सिंह से समेत अन्य विभागों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। मैहतपुर मेन बाजार तथा रेलवे रोड पर अतिक्रमण हटाने को लेकर शुरू अभियान के तहत यह कदम उठाए गए हैं। घरेलू गैस सिलेंडरों से लोड ट्रकों के रेलवे रोड, बसदेहड़ा सरकारी स्कूल के निकट कई घंटों तक खड़े रहने पर एतराज जताते हुए लोगों ने कार्रवाई की मांग उठाई है। यह कहा गया कि ग्राहकों के अलावा स्थानीय दुकानदारों, बैंक स्टाफ अपनी गाड़ियों को दुकानों/बैंकों के आगे पार्क नहीं कर सकेंगे। रेलवे रोड पर पानी निकासी को बने नाले के आगे कोई भी दुकानदार सामान नहीं रख सकेगा जिन्होंने छज्जे बढ़ा रखे हैं, उन्हें तुंरत हटाने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में मेन बाजार में चिह्नित स्थानों पर बसों को रोकने पर चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के भी संकेत दिए हैं। इस बैठक में राजेंद्र मेनन, वासुदेव, बलराम चंदेल, ओमप्रकाश, सुभाष ऐरी, विवेक कुमार, शादी लाल जेई लोकनिर्माण विभाग, जितेंद्र, मदन लाल, अमरीक सिंह, अनिल भारद्वाज, राजीव कुमार, अजयकुमार, अनिल सपटिया, अरविंद शर्मा, शमशेर सिंह और कमल परमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed