{"_id":"5a4a418a4f1c1bfc0f8b707b","slug":"121514815882-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झिकला ठाणा में ठेका खोला तो किया जाएगा उग्र प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झिकला ठाणा में ठेका खोला तो किया जाएगा उग्र प्रदर्शन
Updated Mon, 01 Jan 2018 10:23 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंगाणा (ऊना)।
विज्ञापन
पिपलू पंचायत के झिकला ठाणा गांव में शराब के ठेके के विरोध में ग्रामीणों ने तल्ख तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि ठेका खोला गया, तो उन्हें उग्र प्रदर्शन करने पर मजबूर होना पड़ेगा। पिपलू पंचायत के प्रतिनिधियों ने एक प्रस्ताव पारित कर जिला उपायुक्त ऊना तथा एसडीएम बंगाणा को दिया है। इसमें उन्होंने पिपलू पंचायत के झिकला ठाणा में खुलने जा रहे शराब के ठेके का विरोध किया है। पंचायत प्रधान विपन कुमार ने बताया कि जहां पर ठेका खोलने जा रहे हैं, वहां पर लोगों की घासनियां और चारागाह है। ठेके वाली जगह से महज 200 मीटर की दूरी पर आबादी, मंदिर और मस्जिद है। ठेके से मात्र चार किलोमीटर दायरे में पहले ही एक शराब का ठेका है। महिला मंडल झिकला ठाणा के सदस्यों सुमन, अमरो देवी, अंजू राणा, मीना, रीना देवी, रंजना रानी, शारदा देवी ने प्रशासन से मांग की है कि यहां पर ठेका खोलने से रोका जाए नहीं तो महिला शक्ति सड़क पर धरने पर बैठेगी।
000
--