{"_id":"5a098d1a4f1c1bd1408b6403","slug":"121510575386-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव डयूटी से बटालियन लौटे छह सौ जवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव डयूटी से बटालियन लौटे छह सौ जवान
Updated Mon, 13 Nov 2017 07:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मैहतपुर (ऊना)।
प्रथम भारत आरक्षित वाहिनी बनगढ़ के सभागार में सोमवार को संयुक्त सलाहकार एवं कल्याण समिति की बैठक बटालियन के समादेशक एसआर राणा की अध्यक्षता में हुई। इसमें स्थानीय पुलिस लाइन के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ-साथ भाखड़ा बांध की सुरक्षा में तैनात अधिकारियों और पुलिस जवानों ने शिरकत की। बैठक में समादेशक एसआर राणा ने निष्पक्ष रूप से चुनावी ड्यूटी करने वाले बनगढ़ बटालियन के जांबाज पुलिस जवानों को बधाई देते हुए कहा कि स्थानीय वाहिनी से चुनाव ड्यूटी पर गए 600 जवानों और अधिकारियों ने अपनी ड्यूटी को बखूबी निभाया।
उन्होंने कहा कि इन जवानों ने प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में तैनात रहकर चुनावों को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से करवाने में अहम रोल अदा किया। समादेशक ने कहा कि स्थानीय वाहिनी में प्रशिक्षण प्राप्त कर वीवीआईपी की सुरक्षा में लगाए 173 पुलिस जवानों के लिए यह काम चुनौतीपूर्ण था। हालांकि उन्होंने बड़ी ही बहादुरी के साथ अपनी ड्यूटी को अंजाम दिया। उन्होंने कहा कि हिमाचल जैसे दुर्गम पहाड़ी राज्य में चुनाव ड्यूटी करना और भी चुनौतीपूर्ण है, ऐसे में विभिन्न कठिनाइयों को सामना करते हुए स्थानीय वाहिनी के जवानों के कार्य की सराहना की जानी चाहिए। यह न केवल बनगढ़ वाहिनी के लिए बल्कि पूरी प्रदेश पुलिस के लिए गर्व की बात है।
विज्ञापन
वाहिनी के अति जरूरतमंद पुलिस जवानों को कल्याण निधि से 1.60 लाख की राशि बतौर ऋण दी गई। इस बैठक में उपसमादेशक बद्री सिंह, शमशेर सिंह, विनोद धीमान, सहायक समादेशक रविंद्र ठाकुर, नरेश कुमार, अधीक्षक राजेंद्र कुमार समेत अनेक अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन