फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   पेयजल टैंक में कीड़े और गंदगी, बीमारी का खतरा

पेयजल टैंक में कीड़े और गंदगी, बीमारी का खतरा

Sat, 08 Jul 2017 10:31 PM IST
Updated Sat, 08 Jul 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
पेयजल टैंक में कीड़े और गंदगी, बीमारी का खतरा
बंगाणा (ऊना)। उपमंडल के डोहक में लोग दूषित पेयजल पीने को मजबूर हैं। आईपीएच की लापरवाही से गांव में कभी भी गंभीर बीमारियां फैल सकती है। आलम यह है कि गांव में जहां पानी के लिए होदियां और टैंक बनाए गए हैं, वहां सफाई की कोई व्यवस्था नहीं है। वहीं, टैंकों में कई विषैले जीव-जंतु मरे पड़े हैं जहां से सीधे लोगों को पानी की सप्लाई की जा रही है और गांव के लोग मजबूरन गंदा पानी पीने को मजबूर हैं। कई बार इस समस्या के बारे में विभाग को सूचित किया गया, लेकिन हल नहीं निकला। हालांकि, गांव के युवाओं ने जोरशोर से मुद्दे को उठाया तो आईपीएच के अधिकारियों ने मौके का जायजा लिया। ग्रामीणों रणवीर सिंह, दीपक शर्मा, संजीव कुमार, बलविंद्र सिंह ने बताया कि डोहक में आईपीएच विभाग की ओर से बनाए गए टैंकों से दूषित पेयजल सप्लाई आ रही है। लोग मजबूरन गंदा पानी पीने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि गंदा पानी से कई बीमारियां फैल सकती हैं। पेयजल टैंक में जहां एक ओर गंदगी फैली हुई है वहीं टैंकों में कई जीव मरे हुए हैं। ग्रामीणों ने कहा कि ऐसे पानी की सप्लाई से अच्छा विभाग पानी देना ही बंद कर दे। उधर, आईपीएच के एसडीओ नरेश शर्मा का कहना है कि उन्होंने अपनी टीम के साथ मौके का जायजा लिया। इस दौरान पानी के टैंक की पाइप में पेड़ की जड़ों का गुच्छा पाया गया। एसडीओ ने कहा कि उक्त टैंक से पानी की सप्लाई पहले से ही बंद की हुई है। उन्होंने कहा कि दो-तीन जो अन्य पानी के टैंक हैं वे पंचायत के अधीन चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed