फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   12 years have passed, the tunnel has not moved beyond the foundation stone

Una News: 12 साल बीते, शिलान्यास के पत्थर से आगे नहीं सरकी सुरंग

Fri, 16 May 2025 02:15 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 16 May 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
12 years have passed, the tunnel has not moved beyond the foundation stone
बंगाणा में लंबे समय से लटका पड़ा है सुरंग का कार्य
विज्ञापन

बंगाणा और धनेटा के बीच दूरी कम करने और आवागमन सुगम बनाने के लिए की गई थी स्वीकृत
देरी से न केवल लोगों में नाराजगी, बल्कि सरकारों की घोषणाओं पर विश्वास भी कमजोर पड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
थानाकलां (ऊना)। 12 साल बीत गए लेकिन शिलान्यास पत्थर से आगे सुरंग सरक नहीं पाई है। बंगाणा क्षेत्र के बाशिंदों के लिए 22 सितंबर 2012 को तत्कालीन मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने बहुप्रतीक्षित बंगाणा से धनेटा सुरंग का विधिवत शिलान्यास किया। इस दौरान लोक निर्माण विभाग के तत्कालीन संसदीय सचिव वीरेंद्र कंवर एवं हमीरपुर के सांसद अनुराग ठाकुर भी उपस्थित रहे। शिलापट्टिका पर इन सभी नेताओं के नाम दर्ज हैं, जो उस समय इस परियोजना को लेकर जनभावनाओं से जुड़े हुए थे। इस सुरंग को बंगाणा और धनेटा के बीच दूरी कम करने और आवागमन को सुगम बनाने के उद्देश्य से स्वीकृत किया गया था। जनता को उम्मीद थी कि यह परियोजना क्षेत्र के सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक विकास की रफ्तार को बढ़ाएगी। लेकिन, शिलान्यास को 12 वर्ष बीत जाने के बाद भी आज तक इस सुरंग पर कोई कार्य शुरू नहीं हो पाया है। जनता की उम्मीदें अधूरी हैं और शिलान्यास केवल एक पत्थर तक ही सीमित रह गया है। इस देरी से न केवल लोगों में नाराजगी है, बल्कि सरकारों की घोषणाओं पर विश्वास भी कमजोर पड़ा है। क्षेत्र के निवासियों का कहना है कि हर चुनाव में इस सुरंग का मुद्दा उठाया जाता है लेकिन धरातल पर काम कभी नहीं दिखता। जनता अब चाहती है कि यह परियोजना केवल राजनीतिक भाषणों का हिस्सा न बनकर वास्तविक धरातल पर दिखाई दे। साथ ही प्रशासन से मांग की जा रही है कि इस योजना को प्राथमिकता देते हुए जल्द से जल्द कार्य शुरू किया जाए, जिससे वर्षों से रुकी विकास की धारा को फिर से गति मिल सके। बंगाणा के लोगों राजकुमार, विशाल भारती शर्मा, शिवांश भारती, राजेश कुमार, मुकेश कुमार, अमन शर्मा, रमन, अभि और अजय ने केंद्र सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द सुरंग का निर्माण किया जाए ताकि लोगों को सुविधा मिल सके। इस संदर्भ में बंगाणा के कार्यकारी एसडीएम अमित शर्मा ने बताया कि सुरंग के शिलान्यास के बाद आगामी प्रक्रिया अभी लंबित पड़ी है। उच्च अधिकारियों के समक्ष जल्द ही इस समस्या को उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed