{"_id":"63f7a6ff4dbdb8bee500ce96","slug":"12-posts-of-jbt-teachers-will-be-filled-in-elementary-education-una-news-c-19-1-69438-2023-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: प्रारंभिक शिक्षा में भरे जाएंगे जेबीटी अध्यापकों के 12 पद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: प्रारंभिक शिक्षा में भरे जाएंगे जेबीटी अध्यापकों के 12 पद
Thu, 23 Feb 2023 11:18 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Thu, 23 Feb 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना। प्रारंभिक शिक्षा विभाग की ओर से जेबीटी अध्यापकों के 12 पद बैच वाइज अनुबंध आधार पर भरे जाएंगे। इन पदों के लिए काउंसलिंग 9 मार्च को सुबह 10 बजे उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा कार्यालय में होगी। जेबीटी अध्यापकों के अनारक्षित श्रेणी में चार पद (31 दिसंबर 2011 बैच), ईडब्ल्यूएस श्रेणी में एक पद (31 दिसंबर 2013 बैच), एससी श्रेणी में तीन पद (31 दिसंबर 2011 बैच), ओबीसी श्रेणी में तीन पद (31 दिसंबर 2011 बैच) और अनारक्षित वर्ग की स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों की श्रेणी में एक पद वर्तमान तारीख के बैच में से भरा जाएगा। चयन प्रक्रिया में वही अभ्यर्थी भाग ले सकता है, जो आरएंडपी नियमों तहत निर्धारित योग्यता पूर्ण करता हो और जेबीटी, डीएलएड, बीएड व जेबीटी टेट पास किया हो। अन्य जिले के पात्र अभ्यर्थी भी काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं। यदि उनका नाम हिमाचल के किसी भी रोजगार कार्यालय में दर्ज है। उप निदेशक जिला प्रारंभिक शिक्षा विभाग देवेंद्र चंदेल ने बताया कि बायोडाटा फॉर्म और काउंसलिंग संबंधी संपूर्ण जानकारी कार्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
बता दें कि जिले के करीब 75 स्कूलों में वर्तमान में अध्यापकों की कमी चल रही है। इस कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। प्रदेश में विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद अब स्कूलों में अध्यापकों की नियुक्तियों की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन
बता दें कि जिले के करीब 75 स्कूलों में वर्तमान में अध्यापकों की कमी चल रही है। इस कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। प्रदेश में विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद अब स्कूलों में अध्यापकों की नियुक्तियों की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन