{"_id":"57b9e1374f1c1b8e63d4f17b","slug":"12-labour-injured-in-an-industry","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टील उद्योग में एक दर्जन कामगार झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टील उद्योग में एक दर्जन कामगार झुलसे
ब्यूरो/अमर उजाला/अंब
Updated Sun, 21 Aug 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
इंडस्ट्री
- फोटो : demo pic
उपमंडल के कलरूही स्थित एक स्टील उद्योग में काम कर रहे बारह कामगार झुलस गए। बताया जा रहा है कि शनिवार देर रात क्रेन में लगाए गए गर्म तरल लोहे से भरे लेडल के अचानक पलट जाने से हादसा हुआ। लेडल के पलटने से गर्म तरल लोहे की छींटे इन कामगारों पर गिर गए। इससे सभी मजदूर झुलस गए। हादसे के बाद उद्योग प्रबंधन ने अपने वाहन से सभी घायलों को सिविल अस्पताल अंब पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद एक गंभीर कामगार को ऊना रेफर कर दिया गया। यहां से घायल की गंभीर हालत के चलते उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
शेेष मजदूरों को उद्योग प्रबंधन ने अंब अस्पताल से शिफ्ट करवाकर उपचार के लिए दौलतपुर के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। हादसे में घायलों की पहचान दिनेश पुत्र अवतार सिंह, फूल चंद पुत्र रूप सिंह निवासी उत्तर प्रदेश, दौलतराम पुत्र सज्जू राम निवासी नूरपुर कांगड़ा, विकास पुत्र प्रेम लाल, गगन, सुखलाल, रवि, संजय कुमार पुत्र कर्म सिंह निवासी नूरपुर कांगड़ा, प्रेम साहनी पुत्र राम आज्ञा साहनी निवासी गांव खरचैली तहसील निचलौल कजला महाराजगंज बिहार यूपी तथा चुनमुन पुत्र भूपिंदर यादव गांव भवानी पट्टी जिला सिपौल बिहार के रूप में हुई है।
विज्ञापन
अंब अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर नवदीप जोशी ने बताया कि एक गंभीर घायल कामगार गगन को ऊना रेफर किया गया है। यहां से उसे चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। अंब अस्पताल में दाखिल दो मजदूरों चुनमुन तथा प्रेम साहनी ने बताया कि क्रेन में खराबी के चलते इस्पात से भरा लेडल पलटने से यह हादसा हुआ है। इस संबंध में अंब के थाना प्रभारी मोहन रावत ने बताया कि घटना के बारे में उद्योग प्रबंधन अथवा स्वास्थ्य विभाग की ओर से किसी प्रकार की कोई सूचना नहीं है।
विज्ञापन