फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   12 candidates selected for Anganwadi workers and assistants

Una News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के लिए 12 अभ्यर्थी चयनित

Fri, 11 Jul 2025 07:32 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 07:32 PM IST
विज्ञापन
12 candidates selected for Anganwadi workers and assistants
महिला एवं बाल विकास विभाग हरोली ने जारी की चयन सूची
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हरोली (ऊना)। महिला एवं बाल विकास विभाग हरोली की ओर से आंगनबाड़ी केंद्रों में रिक्त पदों को भरने के लिए 10 जुलाई 2025 को साक्षात्कार लिया गया था। अब इन साक्षात्कारों के आधार पर चयनित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की सूची जारी कर दी गई। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के पद पर कंचन देवी पत्नी नितिन जसवाल शाह मुहल्ला भदसाली, मीना कुमारी पत्नी श्याम लाल अप्पर कांगड़, छम्मा देवी पत्नी अकबर सिंह भदोरी, सीमा कुमारी पत्नी विद्द जननी-2, गुरुदेव कौर पत्नी मदन लाल लठेड़ी 1, मंजिता देवी पत्नी अजय कुमार गुज्जर मुहल्ला-2 बीटन का चयन हुआ है। आंगनवाड़ी सहायिकाओं के पद पर सैनी देवी पत्नी बलविंदर सिंह पूरीयां मोहल्ला सलोह, मोनिका रानी पत्नी गौरव चंदेल बिब्बू मोहल्ला दुलैहड़, रेखा रानी पत्नी श्याम लाल भरवां मोहल्ला लठेड़ी, नीना देवी पत्नी हीरालाल सिंह पदयां मोहल्ला पूवोवाल, अंजना रानी पत्नी गुरुदेव सिंह बट काली निवाली बक्कली, सुमन देवी पत्नी अशोक कुमार गज्जां मोहल्ला दुलैहड़ का चयन हुआ। बाल विकास परियोजना अधिकारी हरोली शिव सिंह वर्मा की ओर से हस्ताक्षरित सूची के अनुसार चयनित सभी अभ्यर्थियों को जल्द ही नियुक्ति के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। अधिकारियों ने आशा जताई कि ये नई नियुक्तियां क्षेत्र की मातृ एवं बाल कल्याण सेवाओं को और अधिक मजबूत बनाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed