फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   12 bridges will be double lane on Mubarikpur-Daulatpur-Marwari road worth Rs 60 crores.

Una News: मुबारिकपुर-दौलतपुर-मरवाड़ी मार्ग पर 60 करोड़ से डबल लेन होंगे 12 पुल

Thu, 23 Nov 2023 11:19 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Nov 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
12 bridges will be double lane on Mubarikpur-Daulatpur-Marwari road worth Rs 60 crores.
दौलतपुर चौक (ऊना)। गगरेट विधानसभा की सड़कें चौड़ी है जबकि पुल तंग होने के कारण वाहनों की आवाजाही में समस्या आती है। इसके समाधान के लिए लोक निर्माण विभाग ने मुबारिकपुर-दौलतपुर-मरवाड़ी सड़क मर्ग पर बने पुलों को डबल लेन करने के लिए कदमताल शुरू कर दी है। इस कार्य के लिए 60 करोड़ की लागत आने का अनुमान है। विभाग ने कुछ वर्ष पूर्व इस सड़क को 22 करोड़ की लागत से चौड़ा किया, लेकिन पुलों की चौड़ाई पहले वाली रही। इससे यातायात में समस्या पैदा हो रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार वर्तमान में मुबारिकपुर-दौलतपुर-मरवाड़ी सड़क 10 मीटर चौड़ी है जबकि पुल छह मीट। इससे दो गाड़ियों एक समय में पुल से क्रॉस करने में समस्या आती है और दुर्घटना का डर भी बना रहता है। लोक निर्माण विभाग ने ऐसे 12 पुल चिह्नित किए हैं जिनको चौड़ा किया जाना है। इसके लिए विभाग ने सर्वे टीम को डीपीआर बनाने के लिए सुझाव रखे हैं। अगर यह परियोजना सिरे चढ़ती है, तो करीब 60 करोड़ की लागत से इन पुलों का निर्माण किया जाएगा, जो कि गगरेट के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा। गगरेट क्षेत्र की मुबारिक-दौलतपुर-मरवाडी सड़क के सुदृढ़ीकरण के लिए 22 करोड़ खर्च किए गए थे। अब लोनिवि ने इस सड़क मार्ग पर स्थित पुलों की सुध ली है। इससे पहले पुलों पर केवल टारिंग ही की गई थी।
विज्ञापन


बॉक्स

पुलों पर सुरक्षा के किए पुख्ता इंतजाम

मुबारिकपुर-दौलतपुर-मरवाडी सड़क मार्ग के पुलों की दशा इतनी खराब हो गई है कि उनके किनारों पर लगी लोहे की ग्रिल तक टूट चुके। अब लोनिवि ने इन पुलों की दशा सुधारने का प्रयास शुरू कर दिए। जिसके तहत पुलों की सुरक्षा ग्रिल वाल व रेडियम रिफ्लेक्टर लगी पट्टियां लगाई जा रही है। ध्यान रहे कि क्षेत्र में होनी वाली अधिकतर सड़क दुर्घटनाएं तंग पुलों के आसपास हो रही है। इससे कई लोगों की मौत और कई गंभीर रूप से घायल हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




लोक निर्माण विभाग दौलतपुर चौक के अधिशाषी अभियंता एचजी कौशल ने बताया विभाग ने मुबारिकपुर-दौलतपुर-मरवाड़ी सड़क पर पुलों का सर्वे का कार्य शुरू कर दिया। सर्वे टीम को डीपीआर बनाने के लिए कई सुझाव रखे हैं। इसमें इन पुलों को चौड़ा या नए सिरे से इन का निर्माण किए जाने को लेकर बारीकियां जांचने के बाद ही कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed