{"_id":"66de049d16b0773a06060b67","slug":"12-and-a-half-thousand-devotees-bowed-their-heads-in-the-court-of-shri-mata-chintpurni-una-news-c-93-1-una1002-132618-2024-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: श्री माता चिंतपूर्णी के दरबार में साढ़े 12 हजार भक्तों ने टेका माथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: श्री माता चिंतपूर्णी के दरबार में साढ़े 12 हजार भक्तों ने टेका माथा
Mon, 09 Sep 2024 01:40 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Mon, 09 Sep 2024 01:40 AM IST
विज्ञापन
चिंतपूर्णी माता के दरबार आई महिला श्रद्धालु का पकड कर सहायता करता होमगार्ड जवान।संवाद
ऊना। रविवार को सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ माता चिंतपूर्णी के दरबार में भक्तों की दर्शन करने के लिए सुबह के समय कम संख्या नजर आई। वहीं, दोपहर बाद धीरे-धीरे भले ही श्रद्धालुओं के आने की तादाद बढ़ती नजर आई।
इस दौरान दिनभर साढ़े 12 हजार के करीब श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में माथा टेका और पावन पिंडी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। रविवार को माता के दरबार से लेकर पुराना बस अड्डा तक डबल लाइनों में श्रद्धालु अपनी बारी का खड़े होकर इंतजार करते नजर आए। इस रविवार को श्रद्धालुओं की खासी भीड़ नजर नहीं आई। श्रद्धालुओं ने शांतिप्रिय ढंग से लाइनों में खड़े होकर माता के दर्शन किए। मंदिर प्रबंधन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था को मद्देनजर रखते हुए होमगार्ड के जवान तैनात कर रखे गए हैं, जो कि मंदिर में माता के दर्शन के लिए कतारों में श्रद्धालुओं की व्यवस्था को बनाए रखने के लिए तैनात किए गए हैं, तो वहीं दूसरी ओर मंदिर प्रबंधन की ओर से होमगार्ड के अलावा एक्स सर्विसमैन भी सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैनात किए गए हैं।
वहीं, जगह-जगह पर गणेश उत्सव के आयोजन को लेकर रविवार को श्रद्धालुओं का आना-जाना सामान्य ही देखा गया। यहां पर बाहरी राज्यों के अलावा प्रदेश के विभिन्न जिलों से श्रद्धालुओं ने रविवार को आकर माता के दर्शन किए और सुख समृद्धि की का आशीर्वाद लेकर अपने-अपने गंतव्य की ओर लौटे। होमगार्ड प्लाटून कमांडर जागीरी लाल के अनुसार इस रविवार को श्रद्धालुओं का आना-जाना सामान्य ही रहा। इसके चलते श्रद्धालुओं ने आराम से माता के दर्शन किए और माता के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ते गए। दूसरी ओर मंदिर प्रशासन की ओर से सुगम दर्शन प्रणाली के माध्यम से भी लोग माता के दरबार तक पहुंचने में सुविधा का लाभ लेते हुए नजर आए।