फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   नंगल में साइक्लोथॉन मैराथन कल

नंगल में साइक्लोथॉन मैराथन कल

Fri, 15 Mar 2019 08:10 PM IST
sandeep kumar sandeep kumar
Updated Fri, 15 Mar 2019 08:10 PM IST
विज्ञापन
नंगल में साइक्लोथॉन मैराथन कल
नंगल/ऊना। जिला ओलंपिक एसोसिएशन द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से नंगल के एनएफएल स्टेडियम से 17 मार्च को आयोजित होने जा रही साइक्लोथॉन और मैराथन प्रतियोगिता को लेकर उपायुक्त रूपनगर सुमित जारगल ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने के लिए 8500 लोग अपने नाम रजिस्टर करवा चुके हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता के उपलक्ष्य में 17 मार्च को ही प्रदेश के प्रसिद्ध गायक गुरदास मान नाइट का आयोजन भी किया जा रहा है। उपायुक्त ने बताया कि 17 मार्च को सुबह 6 बजे प्रतियोगिता शुरू होगी और पहली 100 किलोमीटर साइकिल रेस का आयोजन होगा जिसका रूट नया नंगल से भाखड़ा डैम होगा। उसके उपरांत 6:15 बजे 70 किलोमीटर की साइकिल रेस का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा 30 किलो मीटर का फन राइड साइक्लोथॉन व सुबह 7 बजे 21.1 किलोमीटर हॉफ मैराथन, 7.30 बजे बच्चों की 10 किलोमीटर एथलीट प्रतियोगिता व सुबह 8 बजे 5 किलोमीटर फन रन का आयोजन होगा। उन्होंने कहा कि सुबह 10 से 12 बजे तक गुरदास मान का लाइव कार्यक्रम होगा। इधर, ऊना जिला प्रशासन भी चुनाव में मतदाता जागरूकता थीम के तहत इस यात्रा को ज्वाइन करेगा। उपायुक्त ऊना राकेश प्रजापति ने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से मतदान को लेकर जागरूक किया जाएगा। प्रशासन भाखड़ा नंगल में साइक्लोथॉन मैराथन में शामिल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed