{"_id":"5c6d88b5bdec224dce167355","slug":"11550682293-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"27 हजार किसानों ने किया आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
27 हजार किसानों ने किया आवेदन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना। किसान सम्मान निधि योजना के तहत जिला प्रशासन को प्राप्त हो रहे आवेदन प्रपत्रों की जांच-पड़ताल के बाद उन्हें वेबसाइट में अपलोड करने का कार्य बड़े पैमाने पर जारी है।
जिले में योजना का लाभ उठाने के लिए किसानों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। पंचायत घरों में लगे शिविरों से किसानों ने बड़ी संख्या में फार्म भर कर जमा करवाए हैं। उपायुक्त राकेश कुमार प्रजापति ने बताया कि जिले में लगभग 27 हजार किसानों ने आवेदन पत्र भरकर जमा करवाए हैं। अब-तक लगभग 17 हजार आवेदन पत्रों को सत्यापित कर वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। बचे प्रपत्रों की जांच-पड़ताल के बाद उन्हें भी अपलोड करने का कार्य जारी है।
राकेश कुमार प्रजापति ने कहा कि जिन किसानों ने अभी भी किसान सम्मान निधि योजना के तहत अपने आवेदन प्रपत्र प्रस्तुत नहीं किए हैं उनसे अपील की है कि वे अगले एक या दो दिनों के भीतर अपने आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं, ताकि उन्हें भी इस योजना का लाभ मिल सके। उन्होंने बताया कि इस योजना के माध्यम से सरकार सीधे किसानों के बैंक खाते में 6 हजार रुपये की राशि हस्तांतरित करेगी, जिसमें से दो हजार रुपये पहली किस्त के तौर मिलेंगे।