{"_id":"5c59c337bdec224b6e139fdf","slug":"11549386551-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भंगड़े पर छात्रों ने मचाया धमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भंगड़े पर छात्रों ने मचाया धमाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
ऊना। राजकीय प्राथमिक केंद्र पाठशाला चताड़ा में मंगलवार को वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में समाजसेवी भूपेंद्र सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। समारोह का शुभारंभ ज्योति प्रज्ज्वलित कर किया गया।
मुख्य शिक्षक सुखवीर सिंह ने स्कूल की वार्षिक गतिविधियों की रिपोर्ट को पेश किया। स्कूल स्टाफ ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। समारोह में विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर दर्शकों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। छात्रों ने पापा मेरे पापा, बच्चों की कल्पना डांस, देश के लिए प्यार, नाटी, रेडियो डांस, गिद्धा व भंगड़ा पेश किया।
इस अवसर पर मुख्य शिक्षक सुखवीर ने कहा कि स्कूल को स्मार्ट स्कूल बनाने का प्रयास किया जा रहा है। मौजूदा समय में स्कूल में 120 बच्चे हैं। स्कूल में एलईडी से भी पढ़ाई करवाई जा रही है। स्कूल में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जा रही है। समारोह में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। मुख्यातिथि ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेल गतिविधियों में भी हिस्सा लेना चाहिए। साथ ही स्कूल में होने वाले हर कार्यक्रम में हिस्सा लेना चाहिए। उन्होंने ने मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
पुरस्कार पाने वालों में पहली से हरप्रीत, प्रियंका व अंकित शामिल हैं। दूसरी से कार्तिकेय, प्रीति, सचिन व विकास को स मानित किया। तीसरी से दक्ष, दीक्षा, पलक, चौथी कक्षा से मिताली, प्रितिका, सुप्रिया, नमिता व पांचवीं से गुरप्रीत, दीपांशी व रोहन शामिल है। इस मौके पर समाजसेवी अरविंदर सिंह, देविंद्र कुमार, डाइट देहलां के प्रधानाचार्य देवेंद्र चौहान और बीईईओ ऊना निर्मला देवी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।