फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   अमरीक बराड़ ही रहेंगे बंगाणा स्कूल के प्रमुख

अमरीक बराड़ ही रहेंगे बंगाणा स्कूल के प्रमुख

Mon, 04 Feb 2019 10:06 PM IST
sandeep kumar sandeep kumar
Updated Mon, 04 Feb 2019 10:06 PM IST
विज्ञापन
अमरीक बराड़ ही रहेंगे बंगाणा स्कूल के प्रमुख
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बंगाणा (ऊना)। आखिरकार प्रधानाचार्य अमरीक सिंह बराड़ ने 5 महीनेे के लंबे इंतजार के बाद राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बंगाणा के प्रधानाचार्य का पद संभाल लिया है। कुछ माह पूर्व अमरीक सिंह बराड़ का तबादला राजकीय माध्यमिक पाठशाला बंगाणा से टकोली के लिए कर दिया गया था। प्रधानाचार्य अमृत सिंह बराड़ की 30 अप्रैल को सेवानिवृत्ति होनी थी। इसलिए उन्होंने 6 महीने के अंतराल के अंदर अपना स्थानांतरण रोकने के लिए कोर्ट से स्टे ले लिया। इसके बावजूद टकोली से आए प्रधानाचार्य सुरेश कुमार ने जबरन बंगाणा स्कूल का कार्यभार संभाल लिया था। अमरीक सिंह ने बताया कि उन्हें बंगाणा स्कूल से रिलीव कर दूसरे पक्ष ने कोर्ट के आदेश की अवहेलना की थी। अमरीक सिंह बराड़ ने बताया कि उन्होंने कई बार विभाग को इस बाबत निवेदन किया लेकिन हर किसी ने उनकी बातों को अनसुना कर दिया। अमरीक सिंह ने निरंतर अपनी लड़ाई जारी रखी। इसका नतीजा यह निकला कि आखिरकार पांच महीने के लंबे इंतजार के बाद विभाग ने सुरेश कुमार को टकोली स्थानांतरित कर अमरीक सिंह बराड़ को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बंगाणा में प्रधानाचार्य के पद पर बने रहने के आदेश जारी कर दिए गए। प्रधानाचार्य अमरीक सिंह बराड़ ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों का इसके लिए धन्यवाद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed