{"_id":"5b34c5cb4f1c1bc2378b64b0","slug":"11530185163-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत के साथ मानसून ने किया आहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत के साथ मानसून ने किया आहत
Updated Thu, 28 Jun 2018 04:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कहर बनकर बरपी बरसात की पहली बारिश
ऊना तहसील कार्यालय, कोर्ट परिसर और घरों में घुस गया पानी; बिजली बोर्ड, आईपीएच, लोनिवि को भी नुकसान
स्वां नदी सहित अन्य खड्डें भारी उफान पर, फसल पर भी बारिश का बुरा असर
अमर उजाला ब्यूरो
ऊना। जिले में मूसलाधार बारिश ने जमकर कोहराम मचाया। भारी बारिश से जिले के कई क्षेत्रों में भारी क्षति पहुंची है। कई घरों और दुकानों में पानी घुस गया जबकि कई खेत-खलिहान पानी से लबालब हो गए। बारिश से कई स्थानों पर रोड भी प्रभावित हुए जिससे यातायात व्यवस्था ठप रही। जिला मुख्यालय के रक्कड़ कॉलोनी स्थित बसंत बिहार, लोअर देहलां, बहड़ाला, अंब, हरोली के लोअर बढेड़ा और पंडोगा के मकानों व दुकानों में बरसात का पानी घुसने ने लोगों की मुसीबतें बढ़ गईं। वहीं व्यापारिक प्रतिष्ठानों का सामान भी बरसाती पानी से खराब हो गया। बरसाती पानी ने जमकर कहर मचाया। घरों में तीन-तीन फीट तक पानी घुस गया। उधर बारिश के चलते किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ा है। वीरवार सुबह करीब चार बजे बारिश शुरू हुई दे शाम तक लगातार जारी रहा जिससे जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया। भारी बारिश से लोगों की मुसीबतों में इजाफा हो गया। जल निकासी की व्यवस्था न होने के चलते बरसात ने काफी नुकसान पहुंचाया। उधर, बहडाला में दुकानों में घुसे पानी के चलते दुकानदारों का नुकसान हो गया। घरों और दुकानों में पानी घुसने से लोग परेशान रहे। बहडाला निवासी द्वारका दास ने बताया कि वीरवार सुबह बारिश से उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। उन्होंने बताया कि बरसात का पानी उनके घर में घुस गया जिससे सभी कमरों में कीचड़ और बरसाती पानी भर गया। उन्होंने और परिवार के सभी सदस्यों ने रात भर पानी को बाहर निकाला।
हरोली के लोअर बढेड़ा में खड्ड का पानी करीब आधा दर्जन घरों और खेतों में घुस गया। बरसात के चलते स्वां और अन्य सहायक खड्डों का जलस्तर भी बढ़ गया है। इसके बावजूद स्वां तट किनारे बसे प्रवासी मजदूरों ने डेरा जमा रखा है। प्रशासन से निर्देश जारी होने के बावजूद प्रवासी मजदूर स्वां तट को खाली नहीं कर रहे हैं। मौसम विभाग के कार्यकारी अधिकारी विनोद शर्मा के मुताबिक अगले एक दो दिन तक मौसम खराब रहने के आसार हैं।
पंडोगा में घरों का सामान पानी बहा
जिला में हुई मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को काफी प्रभावित किया। लोगों के घरों में करीब दो से तीन फीट तक पानी घुस गया। पंडोगा गांव में लोगों के घरों का सामान तक पानी में बह गया। लोगों ने कड़ी मशक्कत कर अपने सामान को पानी से बचाया लेकिन फिर भी लोगों को क्षति उठानी पड़ी। ग्रामीण क्षेत्रों में बरसाती पानी की उचित निकासी न होने से समस्या पेश आई है। हर बार बारिश का पानी लोगों के घरों में घुस जाता है। फायर ब्रिगेड की मदद से लोगों के घरों से पानी को बाहर निकाला गया।