{"_id":"59e7418c4f1c1bd9798b7296","slug":"11508327820-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण से सिकुड़ी ऊना की सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण से सिकुड़ी ऊना की सड़कें
Updated Wed, 18 Oct 2017 06:05 PM IST
विज्ञापन
Jam
- फोटो : Jam
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना। स्थानीय बाजारों में दीपावली के चलते सड़कों के बीचोंबीच सजाए सामान के चलते जहां राहगीरों को बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं वाहन भी सड़कों पर रेंगते नजर आए। इसके चलते हर एक घंटे बाद ऊना में जाम की स्थिति बनी रही। इसमें हजारों लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ गया।
अतिक्रमण के चलते जहां सड़कों पर वाहनों के पहिए थमने से वाहनों की लंबी कतारें लगी रही। वहीं पुलिस कर्मियों को भी जाम खुलवाने के लिए काफी जद्दोजहद करनी पड़ गई। हालांकि कई स्थानों पर सड़कों पर रखे सामान को उठवाने के लिए पुलिस कर्मी भी कारोबारियों को दिशा-निर्देश देते देखे गए, लेकिन व्यापारी भी टस से मस न हुए और देर रात तक सामान ऐसे ही सड़कों पर बिखरा पड़ा रहा।
दीपावली के चलते अच्छी बिक्री की आस में शहर भर के कारोबारियों ने मेन बाजार, बस अड्डे के बाहर और मुख्य सड़कों के बीचोंबीच सामान सजा डाला। उधर, बाजारों में खरीदारी करने आए लोगों ने भी वाहनों को सड़कों में ही पार्क कर दिया। बस इसके बाद शुरू हुआ जाम का सिलसिला जो देर रात तक बुरी तरह लोगों पर हावी रहा।
विज्ञापन
चंडीगढ़ से धर्मशाला जा रहे किशन कुमार, राज कुमार डोगरा, अमित शर्मा, सचिन कुमार, प्रोमिला देवी, सीमा पठानिया, राजवीर सिंह ने बताया कि उन्हें कॉलेज से लेकर पुराना बस अड्डा तक पहुंचने में आधे घंटे का समय लग गया। हालांकि इस बीच पुलिस कर्मी भी यातायात को सुचारु करने के लिए पूरा दिन भागे-दौड़े रहे। एसपी संजीव गांधी ने कहा कि त्योहारी सीजन के चलते समस्या पेश आई है। हालांकि पुलिस कर्मचारियों ने जाम की स्थिति को काबू पाए रखा।