{"_id":"5af2e15b4f1c1b84098b9155","slug":"111525866843-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमसी पार्क के सामने होगी वाहन पार्किंग की व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमसी पार्क के सामने होगी वाहन पार्किंग की व्यवस्था
Updated Wed, 09 May 2018 10:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ऊन।
शहर में वाहन पार्किंग की समस्या के व्यवस्थित समाधान के लिए उपायुक्त ऊना राकेश कुमार प्रजापति ने कसरत शुरू कर दी है। उपायुक्त ने बुधवार को नगर परिषद ऊना के अध्यक्ष बाबा अमरजोत सिंह बेदी और अन्य अधिकारियों के साथ एमसी पार्क के सामने वाली जगह का दौरा किया। उपायुक्त ने बताया कि ऊना शहर में पार्किंग समस्या के व्यापक समाधान के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं।
उन्होंने बताया कि एमसी पार्क के सामने वाली जगह को बतौर वाहन पार्किंग विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस स्थान को बेहतर बनाकर लोगों को जल्द ही व्यवस्थित पार्किंग सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। भविष्य में यदि शहरी विकास विभाग इस स्थान को विकसित करने में अपना सहयोग प्रदान करता है तो यहां बहुमंजिला पार्किंग भी बन्राइ जा सकती है। फिलहाल लोगों को वाहन पार्किंग के लिए शहर में एक सुरक्षित जगह देने के लिए नगर परिषद ऊना को निर्देश दे दिए हैं। जल्द ही यह सुविधा लोगों को उपलब्ध को जाएगी।
विज्ञापन