फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   बारिश-तूफान से गेहूं की फसल तबाह

बारिश-तूफान से गेहूं की फसल तबाह

Wed, 11 Apr 2018 10:25 PM IST
Updated Wed, 11 Apr 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
बारिश-तूफान से गेहूं की फसल तबाह

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना/मैहतपुर।
जिला में मंगलवार देर रात को भारी बारिश और तूफान ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। किसानों की तकरीबन 50 फीसदी गेहूं की फसल तबाह हो गई। गेहूं तथा सरसों की फसल अभी किसानों के खेतों में ही खड़ी ही थी, ऐसे में तेज हवाओं के साथ आई बारिश ने किसानों की छह माह की कड़ी मेहनत पर पानी फेर दिया। किसान दो सप्ताह के भीतर गेहूं की कटाई शुरू करने वाले थे।

गेहूं की फसल तेज तूफान एवं बारिश की वजह से पूरी तरह से जमीन पर ही बिछ गई, ऐसे में फसल का दोबारा खड़ा होना बेहद मुश्किल हो गया है। क्षेत्र के गांव रायपुर सहोड़ां, चढ़तगढ़, उदयपुर, नंगड़ा, खानपुर, छत्रपुर समेत अनेक गांवों में गेहूं की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा उपमंडल बंगाणा, अंब क्षेत्रों में भी फसल की भारी तबाही हुई है। वहीं तेज तूफान के चलते आम की फसल को भी क्षति पहुंची है।
विज्ञापन


रायपुर सहोड़ां के किसान वासुदेव शर्मा ने कहा कि उनके खेतों की सारी गेहूं नष्ट हो गई, सरसों की फसल का भी भारी नुकसान हुआ है। पूर्व प्रधान रोशन लाल ने कहा कि गांव के ज्यादातर रकबे में खड़ी गेहूं की फसल बर्बाद हो चुकी है। किसान हरिकृष्ण, अर्जुन सिंह, गुरबचन सिंह, केसर सिंह, गिरधारी लाल, शिंगारा सिंह, कुलदीप, निर्मल सिंह, मलकीयत समेत अनेक किसानों ने कहा कि अब गेहूं की फसल पककर तैयार होने को थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में मंगलवार को तेज तूफान के साथ हुई बारिश ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। पूर्व प्रधान रोशन लाल ने कहा कि हर पटवार सर्कल में पटवारियों को किसानों के फसल के नुकसान का जायजा लेकर आला अफसरों को इसकी रिपोर्ट भेजनी चाहिए। जिस तरह सेब और कीनू की फसल नष्ट होने पर उचित मुआवजे का प्रावधान राज्य सरकार करती है, उसी तर्ज पर मैदानी इलाकों में किसानों की कमाई का एक मात्र साधन गेहूं, सरसों और मक्की की फसलों के नष्ट होने पर भी किसानों को मुआवजा मिलना चाहिए। ऊना सदर से मौजूदा विधायक सतपाल रायजादा ने कहा कि किसानों की मांग जायज है। सरकार को इस दिशा में संजीदगी दिखानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed