फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   विद्यार्थियों का रिकार्ड वेब पोर्टल पर अपलोड

विद्यार्थियों का रिकार्ड वेब पोर्टल पर अपलोड

Fri, 02 Feb 2018 10:45 PM IST
Updated Fri, 02 Feb 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
विद्यार्थियों का रिकार्ड वेब पोर्टल पर अपलोड

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना।
विद्यार्थी डाटाबेस प्रबंधन सूचना प्रणाली (एसडीएमआइएस) के तहत ऊना के एक लाख आठ हजार 850 स्कूली विद्यार्थियों की सूचना को एकत्रित कर एसडीएमआइएस के पोर्टल पर अपलोड कर दिया है। उपायुक्त विकास लाबरू ने कहा कि विद्यार्थी डाटाबेस प्रबंधन सूचना प्रणाली के तहत जिला के सरकारी, निजी और केंद्र सरकार संचालित स्कूल पहली से लेकर 12वीं तक के हर छात्र की सूचना इस पोर्टल पर उपलब्ध रखेंगे। संबंधित स्कूल को समय-2 पर अपडेट किया जाएगा। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय शैक्षिक योजना एवं प्रशासन विश्वविद्यालय के एक राष्ट्रव्यापी प्रपत्र के तहत हर विद्यार्थी से संबंधित जानकारी जैसे बच्चे का नाम, जन्म तिथि, पिता-माता का नाम, आधार संख्या, कक्षा तथा कक्षा में दाखिल होने की तिथि, लिंग, वर्ग, धर्म, पढ़ाई का माध्यम, मोबाइल नंबर, ई-मेल, बैंक अकाउंट सहित कुल 35 मद उपलब्ध रहेगी।

लाबरू ने बताया कि विद्यार्थी डाटाबेस प्रबंधन सूचना प्रणाली (एसडीएमआइएस) के तहत प्रत्येक विद्यार्थी को 18 अंकों वाला एक युनिक नंबर जारी होगा। इसके तहत पहली से 12वीं कक्षा तक के किसी भी विद्यार्थी को देश के अंदर ट्रैक किया जाएगा। इसके साथ-साथ व्यावसायिक शिक्षा प्रणाली के अंतर्गत 9वीं से 12वीं कक्षा तक प्रत्येक विद्यार्थी की निगरानी भी की जाएगी। इस बात का भी पता लगाया जाएगा कि व्यावसायिक शिक्षा प्रणाली में 12वीं उत्तीर्ण करने के बाद विद्यार्थी किस व्यवसाय को चुनता है और कहां ज्वाइन करता है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि ऊना में 2016-17 के दौरान कुल 908 स्कूलों जिनमें 762 सरकारी तथा 146 प्राइवेट व अन्य स्कूल हैं, का डाटा एकत्रित कर लिया है। उन्होंने बताया कि जिला के एक लाख आठ हजार 850 नामांकित विद्यार्थियों में 59 हजार 160 छात्र और 49 हजार 690 छात्राएं शामिल हैं। उन्होंने बताया कि डाटा एकत्रीकरण के माध्यम से पता चला है कि 67 हजार 528 बच्चों का माध्यम हिंदी और 41 हजार 322 का माध्यम अंग्रेजी है। जिला में 96,282 विद्यार्थी ग्रामीण क्षेत्रों और 12,564 शहरी क्षेत्रों में नामांकित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed