फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   मेरा हिमाचल स्वच्छ हिमाचल अभियान का आगाज

मेरा हिमाचल स्वच्छ हिमाचल अभियान का आगाज

Sun, 28 Jan 2018 10:41 PM IST
Updated Sun, 28 Jan 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
मेरा हिमाचल स्वच्छ हिमाचल अभियान का आगाज
- फोटो : amarujala
बंगाणा (ऊना)। ग्रामीण विकास तथा पंचायतीराज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने बंगाणा से 100 दिन तक चलने वाले मेरा हिमाचल, स्वच्छ हिमाचल अभियान की शुरुआत की। इस अभियान के माध्यम से पूरे प्रदेश भर में आगामी सौ दिन तक जहां लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाएगा, वहीं सड़क पर उतरकर लोगों को साफ-सफाई के लिए प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन

इस अभियान के शुभारंभ अवसर पर उपायुक्त ऊना विकास लाबरू, अतिरिक्त उपायुक्त कृतिका कुलहरी, एसडीएम बंगाणा संजीव कुमार विशेष तौर पर मौजूद रहे। ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को वर्ष 2019 तक स्वच्छ व साफ-सुथरा बनाने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने कहा कि इसी लक्ष्य की पूर्ति के लिए प्रदेश की जयराम ठाकुर सरकार ने अपने 100 दिन के एजेंडे में स्वच्छता को शामिल किया है। उन्होंने कहा कि उनके मंत्रालय के माध्यम से प्रदेश में लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए मेरा हिमाचल, स्वच्छ हिमाचल अभियान की शुरुआत की है, जिसके माध्यम से जहां सड़क पर उतरकर लोगों को स्वच्छता के प्रति प्रेरित किया जाएगा, वहीं प्रदेश के लोगों को शौचालय निर्माण के साथ-साथ अपने आसपास के वातावरण व पर्यावरण को भी साथ-सुथरा बनाए रखने के प्रति जागरूक किया जाएगा। वीरेंद्र कंवर ने बीडीओ कार्यालय परिसर बंगाणा से स्वच्छता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बस स्टैंड बंगाणा में झाड़ू उठाकर साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता के प्रति प्रेरित किया। इससे पहले उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बंगाणा से पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान के जिला स्तरीय कार्यक्रम की शुरुआत की। जिला में लगभग 54 हजार बच्चों को पल्स पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। जिला के चारों चिकित्सा खंडों मेें 366 बूथ स्थापित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त 12 मोबाइल टीम और 15 ट्रांजिट प्वाइंट भी स्थापित किए गए हैं। जिला के झुग्गी-झोंपड़ी और स्वां नदी के किनारे रहे रहे प्रवासियों के बच्चों को दवा पिलाने के विशेष प्रबंध किए हैं। इस अवसर पर उपायुक्त विकास लाबरू, अतिरिक्त उपायुक्त कृतिका कुलहरी, एसडीएम बंगाणा संजीव कुमार, सीएमओ डॉ. प्रकाश दड़ौच, पीओ डीआरडीए राजेंद्र गौतम, जिला पंचायत अधिकारी रमन शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed