{"_id":"5a6868c54f1c1b84268b6242","slug":"111516792005-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश स्तर पर मास्टर्स एथलीट्स ने जीते 45 मेडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश स्तर पर मास्टर्स एथलीट्स ने जीते 45 मेडल
Updated Wed, 24 Jan 2018 10:58 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ऊना।
प्रदेश मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन की ओर से पावंटा साहिब में आयोजित प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में ऊना जिला के मास्टर्स एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन कर 45 मेडल जीते हैं। साथ ही ऊना को प्रतियोगिता तीसरा स्थान हासिल हुआ। बुधवार को ऊना पहुंचे विजेताओं का जिला मास्टर्स एथलेटिक्स संघ ने जोरदार स्वागत किया। जिला मास्टर्स एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष रविंद्रनाथ पाठक और जिला महासचिव राम कुमार कौशल ने बताया कि रायपुर मरवाड़ी के दलवीर सिंह डडवाल ने 55 प्लस आयु वर्ग में 100 मीटर, 400 मीटर और पांच किलो मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीते। हैमर थ्रो में रजत पदक हासिल किया। महिला वर्ग में चढ़तगढ़ की यशपाल कौर ने 40 प्लस आयु वर्ग में तीन स्वर्ण पदक जीते हैं।
भड़ोलियां खुर्द के ओम प्रकाश शर्मा ने 65 प्लस आयु वर्ग में पांच किलोमीटर दौड़ में स्वर्ण, 1500 मीटर और 200 मीटर में रजत पदक जीता। 70 प्लस आयु वर्ग में ऊना के दिलबाग राय ने 100 मीटर, 200 मीटर और 1500 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीते। 65 प्लस आयु वर्ग में ऊना के रामपाल ने 200 मीटर दौड़ में कांस्य पदक, रक्कड़ के जरनैल सिंह ने जैवलिन थ्रो में स्वर्ण, गोला फेंकने में रजत और 200 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीता। चुरड़ू के बलवीर सिंह ने पांच किलोमीटर पैदल चाल में कांस्य पदक जीता। 45 प्लस आयु वर्ग में चढ़तगढ़ के अवतार सिंह ने एक स्वर्ण और दो रजत पदक हासिल किए।
विज्ञापन
बहडाला के रणजोध सिंह ने एक रजत, एक कांस्य 40 प्लस आयु वर्ग में बसाल के अमरीक सिंह ने जैवलिन थ्रो में स्वर्ण, 200 मीटर दौड़ में रजत, कलोह के राकेश सिंह ने 1500 मीटर दौड़ में स्वर्ण और दो रजत पदक जीते। 35 प्लस आयु वर्ग में कलोक के राजेश कुमार ने पांच किलोमीटर, 400 मीटर दौड़ और पांच किलोमीटर पैदल चाल में स्वर्ण पदक प्राप्त किए। इसी आयु वर्ग में ऊना के अशोक कुमार ने हाई जंप, गोला फेंक में स्वर्ण और 100 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतकर अपने जिला के लिए तीन पदक जीते। बहडाला की प्रीतपाल कौर ने 45 प्लस आयु वर्ग में दो स्वर्ण और एक रजत पदक जीता। पंडोगा के प्रेम सिंह ने 50 प्लस आयु वर्ग में हाई जंप में भाग लिया। पाठक ने बताया कि स्वर्ण पदक विजेता एथलीट चंडीगढ़ में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रदेश की तरफ से भाग लेंगे।
विज्ञापन