{"_id":"5a0459d94f1c1b60678ba1bd","slug":"111510234585-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गगरेट में शांतिपूर्ण रहा चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गगरेट में शांतिपूर्ण रहा चुनाव
Updated Thu, 09 Nov 2017 07:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
गगरेट(ऊना)।
विधानसभा क्षेत्र गगरेट में सत्ता के महासंग्राम में सुबह से दोपहर तक धीमी गति रही। दोपहर बाद लोग घरों से बाहर निकले जिसके बाद बूथों पर लंबी लाइनें लग गईं। इसके चलते देर शाम तक लोगों में मतदान के लिए जोश दिखा। सभी बूथों पर बिना किसी शोर-शराबे के लोगों ने वोट डाले। विधानसभा क्षेत्र गगरेट में चुनाव शांति पूर्वक तरीके से हुआ। दोनों राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता सुबह से ही अपने दल के पक्ष में वोट डालने के लिए मतदाताओं से अपील करने में जुटे थे।
प्रबुद्ध मतदाता बिना अपने पत्ते खोले आराम से अपना मत डाल कर चलता हुआ। बहरहाल राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों का भविष्य अब ईवीएम में कैद हो चुका है। आने वाले माह की 18 तारीख को नतीजे आने के बाद पता चलेगा कि मतदाताओं का रुझान कैसा रहा। क्षेत्र में बुजुर्गों और बीमार मतदाताओं के लिए मतदान के लिए प्राथमिकता दी जा रही थी।
विज्ञापन