फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   चार प्रत्याशियों के सामने चौथी जीत की चुनौती

चार प्रत्याशियों के सामने चौथी जीत की चुनौती

Wed, 25 Oct 2017 10:45 PM IST
Updated Wed, 25 Oct 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन
चार प्रत्याशियों के सामने चौथी जीत की चुनौती
- फोटो : SELF
विवेक कुमार शर्मा
विज्ञापन

ऊना।
जिला में भाजपा और कांग्रेस के चार प्रत्याशियों के सामने इस बार जीत का चौका लगाने की चुनौती रहेगी। ऊना सदर से भाजपा प्रत्याशी सतपाल सिंह सत्ती, कुटलैहड़ से भाजपा प्रत्याशी वीरेंद्र कंवर, हरोली से कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश अग्निहोत्री और गगरेट से कांग्रेस प्रत्याशी राकेश कालिया पिछले तीन विधानसभा चुनाव में लगातार जीत दर्ज कर चुके हैं। पिछले 15 साल से ये चारों प्रत्याशी अपने-अपने क्षेत्र का विधानसभा में प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। इस बार चारों प्रत्याशियों की जीत को प्रदेश की राजनीति में अहम माना जा रहा है। 2012 के विस चुनावों में हरोली से कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश अग्निहोत्री ने हरोली में 5172 मतों से जीत हासिल की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा प्रत्याशी प्रो. राम कुमार को शिकस्त दी थी। इस बार भी मुकेश अग्निहोत्री का मुकाबला भाजपा प्रत्याशी प्रो. राम कुमार से ही है। ऊना विस क्षेत्र से 2012 में भाजपा प्रत्याशी सत्ती ने कांग्रेस के प्रत्याशी सतपाल सिंह रायजादा को 4746 मतों से हराया। यहां सत्ती का मुकाबला सतपाल रायजादा से ही है। वहीं कुटलैहड़ से भाजपा प्रत्याशी वीरेंद्र कंवर ने कांग्रेस के रामदास मलांगड़ को 1744 मतों से हराया था। इस बार कांग्रेस ने वीरेंद्र कंवर के मुकाबले युवा प्रत्याशी विवेक शर्मा विक्कू पर दांव खेला है। वहीं 2012 में गगरेट से कांग्रेस प्रत्याशी राकेश कालिया ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के सुशील कालिया को 4897 मतों से हराकर अपनी जीत की हैट्रिक लगाई थी। गगरेट सीट पर इस बार भाजपा ने राकेश कालिया को कड़ी टक्कर देने के लिए राजेश ठाकुर पर विश्वास जताया। इन चारों सियासी योद्धाओं पर कई असंतुष्ट मतदाताओं और कार्यकर्ताओं से भी पाला पड़ेगा। इस बीच बागियों, आजाद प्रत्याशियों, अन्य राजनीतिक दलों के दखल से बनते बिगड़ते समीकरण अहम भूमिका निभाएंगे। दोनों दलों के प्रत्याशी विकास और भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर चुनावी रण में उतरे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed