{"_id":"59e78ca44f1c1b69678b64fe","slug":"111508347044-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच में से चार पुराने चेहरों पर दाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच में से चार पुराने चेहरों पर दाव
Updated Sat, 21 Oct 2017 02:43 PM IST
विज्ञापन
una
- फोटो : una
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना। भाजपा में टिकटों को लेकर लगभग सप्ताह से चल रही तनातनी आखिर थम ही गई। भाजपा की अधिकारिक सूची जारी होने के बाद जिला के पांच विस क्षेत्रों में उम्मीदवारों की स्थिति साफ हो गई है। भाजपा ने जहां चार सीटों पर पुराने चेहरों पर ही दांव खेला, वहीं गगरेट से नया प्रत्याशी घोषित कर दिया है।
गगरेट में उम्मीदवार बदलने से विद्रोह की संभावना भी बढ़ गई है। पूर्व में प्रत्याशी सुशील कालिया समर्थकों ने फैसने पर जोरदार रोष जताया है। कालिया सालों से गगरेट में सक्रिय रहे थे। ऐसे में नए प्रत्याशी राजेश ठाकुर की राह भी आसान नहीं दिख रही है।
ऊना सदर से सतपाल सिंह सत्ती और कुटलैहड़ से वीरेंद्र कंवर लगातार तीन विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज कर चुके हैं। इन पर चौथी बार भी पार्टी ने भरोसा जताते हुए टिकट थमाए हैं।
विज्ञापन
सतपाल सत्ती भाजपा प्रदेशाध्यक्ष भी है। ऐसे में ऊना हलका भाजपा के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। वहीं चिंतपूर्णी से बलवीर चौधरी और हरोली से प्रो. राम कुमार पर भाजपा ने भरोसा जताया है। दोनों प्रत्याशी पांच वर्षों से अपने-अपने हलकों में सक्रिय नजर आए हैं। हालांकि दोनों प्रत्याशी 2012 के विस चुनावों में काफी कम अंतर से हारे थे।
गगरेट से राकेश ठाकुर को भाजपा प्रत्याशी घोषित किया है। वर्तमान में जिला की पांच सीटों में से दो पर भाजपा काबिज है, तो तीन सीटों पर कांग्रेस का कब्जा है। हालांकि अभी कांग्रेस ने प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है। इससे समर्थकों में अफरा-तफरी का माहौल है। प्रत्याशियों की घोषणा के साथ ही पूरी तस्वीर साफ हो जाएगी।