फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   अध्यापकों के पद न भरने पर शिक्षक संघ तल्ख

अध्यापकों के पद न भरने पर शिक्षक संघ तल्ख

Tue, 13 Jun 2017 10:27 PM IST
Updated Tue, 13 Jun 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
अध्यापकों के पद न भरने पर शिक्षक संघ तल्ख
अंब (ऊना)। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ खंड अंब 20 जून को प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय ऊना का घेराव करेगा। मंगलवार को राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ खंड अंब की बैठक खंड प्रधान जगदेव सिंह जग्गी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में आठ जून को एसएमसी सदस्यों और अभिभावकों की ओर से खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय अंब के समक्ष किए गए प्रदर्शन का समर्थन किया गया। इसके अलावा बैठक में सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि खंड अंब के 23 स्कूलों में रिक्त चल रहे अध्यापकों के पद यदि निश्चित समय के तहत नहीं भरे गए तो संघ एसएमसी सदस्यों और अभिभावकों के साथ 20 जून को शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय का घेराव करेगा। संघ के प्रधान जगदेव सिंह जग्गी ने कहा कि उक्त स्कूलों में अध्यापकों के रिक्त पदों के चलते स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। जिले में जहां जेबीटी के 35 पद सरप्लस चल रहे हैं तो ऐसे में खंड अंब में गंगोटी, कडप, पलोह, जुबेहड़, अकरोट, धार गुज्ज्रां, कुठेड़ा खैरला लोअर, कटौहड़ खुर्द, सलूरी, बडूही, पल्लियां, संझोट, डठवाडा, टकारला अप्पर, अंब, सूरी, रपोह मुचलेयां, धंघड़ी में पिछले लंबे समय से अध्यापकों के पद रिक्त चल रहे हैं। संघ ने आरोप लगाया है कि विभाग राजनीतिक दबाव में कार्य कर रहा है। जिले के कई स्कूलों में अध्यापक अपने राजनीतिक आकाओं के आशीर्वाद से टिके हुए हैं। जगदेव सिंह ने कहा कि बच्चों के हितों में संघ तत्पर है। इससे पूर्व भी शिक्षा उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा को संघ की तरफ से दो बार घेराव संबंधी ज्ञापन दिया गया, जिसके बदले मात्र आश्वासन ही मिले और इस संबंध में कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गई। इसलिए अब प्राथमिक स्कूलों के अध्यापक संघ की अगुवाई में पूरी तरह से अभिभावकों एवं एसएमसी के साथ खडे़ हैं। यदि मांगें समय पर न मानी गईं तो शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय के घेराव और विरोध प्रदर्शन की जिम्मेदारी पूरी तरह सरकार की होगी। इस मौके पर जोगिंद्र पाल, जगमोहन सिंह मनकोटिया, महेश शर्मा, सतिंद्र मिन्हास, अश्वनी कुमार, राज कुमार, सतीश कुमार, गुरदीप सिंह, जनक राज, इकबाल रफी, रणजीत सिंह, शिव कुमार, मंजू बाला, अंजू बाला, इंदु बाला, सुनीता देवी, अंशु राणा, नीलम कुमारी, शकुंतला, इंद्र कौर तथा नीलम सहित अन्य भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed