फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   11000 devotees paid obeisance on the second day of Navratri

Una News: नवरात्र के दूसरे दिन 11000 श्रद्धालुओं ने टेका माथा

Sat, 05 Oct 2024 02:43 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 05 Oct 2024 02:43 AM IST
विज्ञापन
11000 devotees paid obeisance on the second day of Navratri
नवरात्र के दूसरे दिन माता चिंतपूर्णी मंदिर में श्रद्धालु दर्शन करने के लिए पहुंचे
शुक्रवार को कम रही भीड़, चंद मिनटों में हुए दर्शन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

चिंतपूर्णी (ऊना)। शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन माता चिंतपूर्णी मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ कम रही। दर्शनों के लिए लंबी लाइनें भी नजर नहीं आईं। हालांकि आम दिनों की तरह श्रद्धालुओं का आवागमन जारी रहा। शाम छह बजे तक करीब 11 हजार श्रद्धालुओं ने शीश नवाया। दर्शनों के लिए आए राजेश शर्मा, अंजू, हरियाणा से आए राज कुमार, मनोज ने बताया कि नवरात्र के दौरान मंदिर दर्शनों के लिए आए थे। सोचा था काफी भीड़ होगी, लेकिन चंद मिनटों में ही दर्शन करने में सफल रहे। दूसरी ओर पंजाब के जालंधर से आए संग्राम सिंह, मीना ने बताया कि उन्होंने बच्चे के मुंडन संस्कार मंदिर में करवाए हैं। भीड़ न होने की वजह से वह जल्दी सारे कार्य निपटा पाए। गौरतलब है कि इन नवरात्रों में बहुत से श्रद्धालुओं ने उपवास भी रखे होते हैं, इसलिए कई अपने घरों में ही अखंड ज्योति और पूजा-पाठ को महत्व देते हैं। होमगार्ड जवानों के प्लाटून कमांडर जागीर लाल ने बताया कि दूसरे नवरात्र के दिन श्रद्धालुओं की दर्शनों के लिए लगने वाली लाइनें कम ही रहीं, लेकिन आने वाले दिनों में भीड़ बढ़ने की उम्मीद है। शुक्रवार को 11 हजार श्रद्धालुओं ने शीश नवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed