फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   11 carts filled with wood seized

Una News: लकड़ी से भरीं 11 गाड़ियां जब्त

Sun, 01 Dec 2024 07:32 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2024 07:32 PM IST
विज्ञापन
11 carts filled with wood seized
गगरेट-अंबोटा रोड पर रात के समय नाकाबंदी के दौरान कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
घनारी (ऊना)। गगरेट विधानसभा क्षेत्र में वन विभाग ने लकड़ी तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 लकड़ी से भरी गाड़ियां जब्त की हैं। यह कार्रवाई गगरेट-अंबोटा रोड पर रात के समय नाकाबंदी के दौरान की गई। विभाग को सूचना मिली थी कि जंगल से काटी गई लकड़ी का अवैध परिवहन किया जा रहा है। इस पर गगरेट फॉरेस्ट टीम ने रात में विशेष नाकाबंदी की योजना बनाई। नाकाबंदी के दौरान 11 गाड़ियां लकड़ी से भरी हुई पाई गईं। सभी गाड़ियों को जब्त कर वन थाना टटेहड़ा ले जाया गया। जहां उनकी गहन जांच और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई। अधिकारियों का कहना है कि तस्करों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। इसी मार्ग पर कुछ समय पहले सीआईडी टीम ने भी लकड़ी तस्करी का खुलासा किया था। इसके बाद वन विभाग और अन्य संबंधित विभाग सक्रिय हुए और तस्करी के खिलाफ अभियान तेज कर दिया। वन मंडलाधिकारी ऊना सुशील राणा ने इस कार्रवाई को तस्करों के लिए एक कड़ा संदेश बताया। उन्होंने कहा कि जंगलों का दोहन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि तस्करी नेटवर्क को खत्म करने के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।सचित्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed