फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   11 bridges to be constructed in Haroli Vidhansabha constituency at a cost of Rs 132 crore: Agnihotri

हरोली विस क्षेत्र में 132 करोड़ से होगा 11 पुलों के निर्माण : अग्निहोत्री

Tue, 23 Dec 2025 06:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 06:50 PM IST
विज्ञापन
11 bridges to be constructed in Haroli Vidhansabha constituency at a cost of Rs 132 crore: Agnihotri
झलेड़ा-घालूवाल पुल को डबल लेन करने के लिए 37 करोड़ रुपये व्यय किए जाएंगे
विज्ञापन

बोले, एमसीएडी कंपोनेंट में 100 करोड़ रुपये की नई पेयजल एवं सिंचाई योजना की गई स्वीकृत
अमराली में 24 करोड़ रुपये की परियोजना के नीचे कॉफी हाउस जैसी सुविधा की जाएगी विकसित
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हरोली क्षेत्र में कनेक्टिविटी के लिए शेष बचे संपर्क मार्गों को जोड़ने के लिए 11 पुलों के निर्माण पर 132 करोड़ रुपये के काम किए जा रहे हैं। इनमें 1.74 करोड़ रुपये की लागत से चंदपुर पुल, 1-1 करोड़ रुपये से ईसपुर-डेरा बाबा भर्तृहरि दमामियां खड्ड पुल, 1.60 करोड़ रुपये से गोंदपुर जयचंद खड्ड पुल, 3.82 करोड़ रुपये से चंदपुर खड्ड पुल, 4.64 करोड़ रुपये से हरोली खड्ड पुल, 8.74 करोड़ रुपये से बढ़ेड़ा खड्ड पुल, 15.04 करोड़ रुपये से कांगड़ खड्ड पुल तथा 6.24 करोड़ रुपये से पालकवाह खड्ड पुल शामिल हैं। वे पालकवाह स्कूल के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि जनसभा को संबोधित करते हुए बोल रहे थे। कहा कि झलेड़ा-घालूवाल पुल को डबल लेन करने के लिए 37 करोड़ रुपये व्यय किए जाएंगे, जबकि 50 करोड़ रुपये की लागत से पंडोगा-त्यूड़ी पुल का निर्माण कार्य प्रगति पर है। जेजों मोड़ से टाहलीवाल चौक वाया भाई का मोड़ लिंक रोड के स्तरोन्नयन के लिए 48.69 करोड़ रुपये की स्वीकृति केंद्रीय सड़क एवं अवसंरचना निधि के तहत मिली है। एमसीएडी कंपोनेंट के तहत हरोली विधानसभा क्षेत्र के लिए 100 करोड़ रुपये की नई पेयजल एवं सिंचाई योजना स्वीकृत की गई है। इसके तहत क्षेत्र को टाहलीवाल, हरोली और खड्ड तीन क्लस्टरों में विभाजित कर आधुनिक तकनीक के माध्यम से जल प्रबंधन को सुदृढ़ किया जाएगा। पोलियां में 50 लाख लीटर तथा दुलैहड़ में 25 लाख लीटर क्षमता के जल भंडारण टैंक तैयार किए गए हैं। अमराली में 25 मीटर ऊंचाई पर 25 लाख लीटर क्षमता का टैंक निर्माणाधीन है, जिसके नीचे कॉफी हाउस जैसी सुविधा विकसित की जाएगी। यह 24 करोड़ रुपये की परियोजना है। इसके अतिरिक्त 75 करोड़ रुपये की लागत से ‘बीत एरिया फेज-2’ उठाऊ पेयजल योजना पर कार्य जारी है, जिसके तहत स्वां नदी से पानी उठाकर बीत एवं पालकवाह क्षेत्र के 28 गांवों की लगभग 50 हजार कनाल भूमि को सिंचाई सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। तालाबों के संरक्षण, रिचार्जिंग एवं सौंदर्यीकरण के लिए 20 करोड़ रुपये उपलब्ध करवाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed