फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   शान से निकाली ठाकुर जी की शोभायात्रा, आसमान से बरसे फूल

शान से निकाली ठाकुर जी की शोभायात्रा, आसमान से बरसे फूल

Mon, 04 Feb 2019 10:06 PM IST
sandeep kumar sandeep kumar
Updated Mon, 04 Feb 2019 10:06 PM IST
विज्ञापन
शान से निकाली ठाकुर जी की शोभायात्रा, आसमान से बरसे फूल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ऊना। जिला मुख्यालय के कोटला कलां स्थित राधाकृष्ण मंदिर में चल रहे धार्मिक समागम के दौरान सोमवार को विशाल भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इस मौके पर जिला सहित बाहरी राज्यों से हजारों श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा में उपस्थिति दर्ज करवाई। शोभायात्रा का शुभारंभ करते हुए राष्ट्रीय संत बाबा बाल महाराज, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, उद्योग निगम के उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार और जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष विवेक शर्मा ने ठाकुर जी की पालकी उठाई। पूरा मंदिर परिसर हरे कृष्णा-हरे रामा के जयघोषों से गूंज उठा। शोभायात्रा बाबा बाल आश्रम से शुरू होकर पूरे शहर की परिक्रमा करते हुए बाल स्कूल में समाप्त हुई। शोभा यात्रा में 108 महिलाएं सिर पर कलश लेकर सबसे आगे चल रही थीं। इसके अलावा गणेश, राधा-कृष्ण, शिवजी, बाबा बालक नाथ का झंडा, कुल्लू देवताओं के रथ के साथ आकर्षक झांकियों, बैंडपार्टियों, गतका दलों और स्कूली बच्चों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। मिनी हेलीकॉप्टर से शोभा यात्रा पर फूलों की बरसात की गई। शोभा यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने जमकर भगवान कृष्ण का गुणगान किया। वहीं, श्रद्धालुओं ने राधे-राधे श्याम राधे, राधे-राधे जपो चले आएंगे बिहारी, गोविंद मेरो है, गोपाल मेरो है, मेरा आपकी कृपा से हर काम हो रहा है के भजनों से प्रभु का गुणगान कर पूरा माहौल भक्तिमय कर दिया। पूरी शोभायात्रा के दौरान बाजार सहित मुख्यमार्ग श्रद्धालुओं से पूरी तरह से खचाखच भरे हुए थे। शोभायात्रा में तरह-तरह के पकवानों के जगह-जगह लंगर भी लगाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed