{"_id":"5c0172d2bdec22419c5f0f7f","slug":"101543598802-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढांक में गिरने से अधेड़ व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढांक में गिरने से अधेड़ व्यक्ति की मौत
Updated Fri, 30 Nov 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घास काटते समय ढांक में
गिरने से व्यक्ति की मौत
अंब के जुबेहड़ गांव में हादसा, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव
अमर उजाला ब्यूरो
अंब (ऊना)। उपमंडल अंब के जुबेहड़ में घास काटने काटते समय ढांक में गिरने से 41 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान बलजीत सिंह पुत्र नानक चंद के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। वहीं, मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार बलजीत सिंह वीरवार दोपहर बाद तीन बजे घर से कुछ दूरी पर बरोटा नाला के पास मवेशियों के लिए घास काटने गया था। बताया जा रहा है कि घास काटने ते दौरान शायद पैर फिसलने के चलते ढांक में गिर गया। उसके पश्चात उसका पिता भी वहीं घास काटने गया तो पाया कि उनका बेटा ढांक के नीचे गिरा हुआ है। लोगों के सहयोग से उसे बाहर निकालकर घर ले गए। बाद में उसे सिविल अस्पताल अंब लाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंब के डीएसपी मनोज जंबाल ने बताया कि पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव वारिसों के सुपुर्द कर दिया है। वहीं मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।