फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   लठियाणी को नही मिली वर्षा शालिका

लठियाणी को नही मिली वर्षा शालिका

Tue, 07 Nov 2017 07:05 PM IST
Updated Tue, 07 Nov 2017 07:05 PM IST
विज्ञापन
लठियाणी को नही मिली वर्षा शालिका

दलजीत शर्मा

विज्ञापन

लठियाणी(ऊना)।
कुटलैहड़ विस क्षेत्र के लठियाणी बाजार को आज दिन तक वर्षा शालिका नसीब नहीं हो पाई है। इससे आए दिन लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जबकि लंबे समय से दो स्थानों पर वर्षा शालिका बनाए जाने की मांग सरकार और प्रशासन से की जा चुकी है। लेकिन इस बारे में किसी ने भी उचित कदम नहीं उठाया।
लठियाणी बाजार में रोजाना हजारों लोगों की आवाजाही रहती है। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा से सरकारी वाहनों के अलावा प्राइवेट छोटे-बड़े वाहन यहां रुकते हैं। जबकि स्थानीय चार पंचायतों के लोगों का भी यहां आना-जाना रहता है। ऐसे में वर्षा शालिका के न होने से लोगों को बारिश और सर्दियों में ठंड और गर्मियों में कड़कती गर्मी के बीच बसों के इंतजार के लिए खड़े रहना पड़ता है। क्षेत्रवासियों अजीत डोगरा, सुभाष चंद, किशन चंद, राज कुमार, उपासन देवी, रुकमणी देवी, उमा भारती, अनीता कुमारी, सुमन वाला, सुलोचना देवी, किरण वाला का कहना है कि राजनेता अपनी जनसभाओं में मूलभूत सुविधाएं देने की बात करते हैं लेकिन आजादी के बाद आज दिन तक लोग यहां वर्षा शालिका बनाए जाने के लिए तरस रहे हैं। लोगों का आरोप है कि सरकारें महज वोट बैंक के लिए जनता को झूठी घोषणाएं और वायदे करती हैं। चुनाव जीतने के बाद उन घोषणाओं और वायदों को भूला दिया जाता है।
विज्ञापन


लोनिवि के अधिशासी अभियंता आरएस कालिया ने कहा कि विभाग की ओर से बाजार में वर्षा शालिका बनाने के लिए स्थान चयनित किया जा रहा है। स्थान चयन होने के बाद यहां पर वर्षा शालिका का निर्माण करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कहते हैं विधायक
विधायक कुटलैहड़ वीरेंद्र कंवर का कहना है कि चुनावों के बाद भाजपा सरकार के बनने पर लठियाणी में वर्षा शालिका को बनवाया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस सरकार के भेदभावपूर्ण रवैये के चलते वर्षा शालिका का निर्माण नहीं हो पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed