फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   10 benches will be installed in Tanoh Panchayat area

Una News: तनोह पंचायत क्षेत्र में 10 बेंच स्थापित किए जाएंगे

Wed, 09 Jul 2025 08:16 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jul 2025 08:16 PM IST
विज्ञापन
10 benches will be installed in Tanoh Panchayat area
बेंच स्थापना व अन्य योजनाओं पर चर्चा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

लठियाणी (ऊना)। विकास खंड बंगाणा के अंतर्गत ग्राम पंचायत तनोह में विकास कार्यों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता पंचायत प्रधान शकुंतला देवी ने की। बैठक में सभी पंचायत सदस्यों की उपस्थिति रही। पंचायत समिति सदस्य जोगिंद्र देव आर्य ने जानकारी दी कि पंचायत क्षेत्र में 10 बेंच स्थापित किए जाएंगे, ताकि ग्रामीणों को सार्वजनिक स्थलों पर बैठने की बेहतर सुविधा मिल सके। इस संबंध में सभी पंचायत सदस्यों से बेंच लगाने के उपयुक्त स्थलों के बारे में सुझाव लिए गए और प्रत्येक सदस्य ने अपने-अपने वार्ड में उपयुक्त स्थानों की जानकारी दी। इसके अतिरिक्त अन्य योजनाओं पर भी चर्चा की गई और पंचायत क्षेत्र में चल रहे अन्य विकास कार्यों को गति देने के लिए विचार-विमर्श किया गया। बैठक में ग्रामीण विकास से जुड़े मुद्दों और आगामी कार्य योजनाओं को सफलतापूर्वक क्रियान्वित करने पर भी जोर दिया गया। पंचायत प्रधान ने सभी सदस्यों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयासों से पंचायत क्षेत्र को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed