फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una SDM Case Hearing on interim anticipatory bail of SDM Una in Himachal High Court on October 3

Una SDM Case: एसडीएम ऊना की अंतरिम अग्रिम जमानत पर हिमाचल हाईकोर्ट में तीन अक्तूबर को सुनवाई

Sat, 27 Sep 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sat, 27 Sep 2025 05:00 AM IST
सार

Una SDM Case Update : हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में एसडीएम ऊना विश्व मोहन देव की अंतरिम जमानत याचिका पर तीन अक्तूबर को सुनवाई होगी। अदालत ने एक सप्ताह की छुट्टियां होने की वजह से मामले को तीन अक्तूबर को सुनवाई के लिए रखा है।

विज्ञापन
Una SDM Case Hearing on interim anticipatory bail of SDM Una in Himachal High Court on October 3
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दुष्कर्म के मामले में आरोपी एसडीएम ऊना विश्व मोहन देव की अंतरिम जमानत याचिका पर अब हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में तीन अक्तूबर को सुनवाई होगी। शुक्रवार को इस मामले को सूचीबद्ध किया गया था। न्यायाधीश विपिन चंद्र नेगी की अदालत ने एक सप्ताह की छुट्टियां होने की वजह से मामले को तीन अक्तूबर को सुनवाई के लिए रखा है। इससे पहले अदालत ने वीरवार को राज्य सरकार को मामले में विस्तृत स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने का आदेश दिया था। अदालत ने फिलहाल याचिकाकर्ता को कोई अंतरिम राहत प्रदान नहीं की है।

विज्ञापन


अदालत ने पिछली सुनवाई में एफआईआर की प्रति के अवलोकन पर पाया था कि याचिकाकर्ता पर 10 अगस्त को पीड़िता के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। याचिकाकर्ता ने उससे शादी करने का वादा किया। इसके बाद 20 अगस्त को उसने पीड़िता को एक विश्राम गृह में बुलाया, जहां उसने दोबारा उससे दुष्कर्म किया। आरोप है कि याचिकाकर्ता ने घटना का वीडियो भी बनाया और उसे वायरल करने की धमकी दी। पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed