फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una Petrol Pump Robbery Tahliwal petrol pump looted for chitta both accused wanted in Punjab too arrested

Una Petrol Pump Robbery: चिट्टे के लिए लूटा टाहलीवाल पेट्रोल पंप, दोनों आरोपी पंजाब में भी वांटेड; गिरफ्तार

Wed, 26 Feb 2025 09:13 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना।
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना। Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 26 Feb 2025 09:13 PM IST
सार

हिमाचल के ऊना जिला स्थित इंडस्ट्रियल एरिया टाहलीवाल में जियो पेट्रोल पंप पर आधी रात को हुई लूट मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों चिट्टे के आदी हैं। 

विज्ञापन
Una Petrol Pump Robbery Tahliwal petrol pump looted for chitta both accused wanted in Punjab too arrested
पेट्रोल पंप, जहां लूट की वारदात हुई। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

ऊना जिले के टाहलीवाल में पेट्रोल पंप लूटने के मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी पंजाब के गढ़शंकर से हुई। इनकी पहचान मनप्रीत निवासी गढ़शंकर होशियारपुर और दलविंदर सिंह निवासी नवांशहर पंजाब के तौर पर हुई। दोनों चिट्टे के आदी हैं। नशे के लिए पंजाब में कई वारदातें कर चुके हैं।

विज्ञापन


पंजाब पुलिस के रिकॉर्ड में दोनों आरोपी वांटेड हैं। पुलिस अधीक्षक ऊना राकेश सिंह ने बताया कि आरोपियों को नशे की लत है। संभवतः नशे की पूर्ति के लिए ही आरोपियों ने टाहलीवाल पेट्रोल पंप में लूट की वारदात को अंजाम दिया। एसएचओ टाहलीवाल के नेतृत्व में पंजाब गई टीम ने जांच को आगे बढ़ाया। सड़कों के आसपास लगे कैमरों की जांच की। पुलिस की पड़ताल में सामने आया कि वारदात के दिन पेट्रोल पंप के पास एक कार पहले तीन घंटे खड़ी रही। आरोपियों ने पहले पेट्रोल पंप की रैकी की। कार के वहां से जाने के तीन घंटे बाद वारदात को अंजाम दिया गया।

विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि कार को संदिग्ध मानकर जब उससे जुड़ी जानकारियां जुटाई गईं तो पुलिस आरोपियों तक पहुंच गई। पंजाब पुलिस के सहयोग से मंगलवार रात को दोनों आरोपी पकड़ लिए गए। उन्होंने कहा कि पंजाब में दोनों आरोपियों के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं।

सीमावर्ती इलाकों में चुनौतियां अधिक, पुलिस बल सीमित
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि हमारे पास पुलिस बल सीमित है। उसके हिसाब से पुलिस बल की तैनाती होती है। पुलिस संसाधनों के लिहाज से अपना सर्वश्रेष्ठ कार्य कर रही है। अपराध को रोकने के लिए सीमावर्ती इलाकों में और कैमरे लगाए जाएंगे। इसके अलावा रात के समय भी पुलिस नाकाबंदी करेगी।

क्या है मामला
बीते शनिवार को तड़के दो नकाबपोश लुटेरे बाइक पर सवार होकर टाहलीवाल स्थित पेट्रोल पंप में आए। उन्होंने पंप में तैनात कर्मियों से पेट्रोल डालने को कहा। जैसे ही एक कर्मचारी पेट्रोल डालने के लिए कमरे से बाहर निकला, आरोपियों में से एक कमरे में घुसकर दो अन्य कर्मचारियों पर वार करने लगा।

कर्मचारी कुछ समझ पाते, इससे पहले ही दूसरा बाइक सवार भी कमरे की ओर बढ़ा और तलवार से वार कर कांच का दरवाजा तोड़ दिया। इसके बाद दोनों आरोपियों के कर्मचारियों पर दराट और तलवार से वार किए। हमले में दो कर्मचारी घायल हो गए। इसके बाद आरोपियों ने कर्मचारियों से करीब 60000 रुपये का कैश लूटा और मौके से भाग गए। कर्मचारी किसी को फोन न करें, इसके लिए आरोपियों ने चालाकी से उनके फोन छीने और कुछ दूर आगे फेंक दिए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed