{"_id":"673342fbbef83cbd9203a45a","slug":"una-accident-bike-hit-by-school-bus-two-brothers-died-in-road-accident-2024-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una Accident: स्कूल बस की चपेट में आई बाइक, सड़क हादसे में दो सगे भाईयों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una Accident: स्कूल बस की चपेट में आई बाइक, सड़क हादसे में दो सगे भाईयों की मौत
Tue, 12 Nov 2024 05:29 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना।
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Tue, 12 Nov 2024 05:29 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में एक दर्दनाक हादसे ने दो सगे भाईयों की जिंदगी छीन ली। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
दुर्घटनास्थल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिला मुख्यालय के सात लगते लाल सिंगी गांव में मंगलवार शाम करीब चार बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो सगे भाईयों की मौत हो गई। दोनों बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। इस दौरान लाल सिंगी में एक स्कूल बस की चपेट में आ गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतकों की पहचान धर्मपाल (60) पुत्र पृथी चंद व ज्ञान चंद (63) पुत्र पिरथी चंद निवासी कोटला खुर्द के रुप में हुई है। धर्मपाल पुलिस विभाग से सेवानिवृत हुए थे। जबकि उसके बड़े भाई ज्ञान चंद राजस्व विभाग से कानूनगो के पद से सेवानिवृत हुए थे। हालांकि हादसा कैसे हुआ, यह स्पष्ट नहीं है। पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन