फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Two Panchayats of Himachal received honour President honoured them for their excellent work

Himachal News: हिमाचल की दो पंचायतों को मिला सम्मान, बेहतरीन कार्य के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नवाजा

Wed, 11 Dec 2024 08:03 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 11 Dec 2024 08:03 PM IST
सार

बुधवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हिमाचल प्रदेश की दो पंचायतों के प्रतिनिधियों को सम्मनित किया। दोनों पंचायतों को पुरस्कार के रूप में 75-75 लाख रुपये इनाम मिला है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Two Panchayats of Himachal received honour President honoured them for their excellent work
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पंचायतों के प्रतिनिधियों को सम्मनित करते हुए। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल की पंचायतों में सामाजिक व बेहतर कार्य करने के लिए बुधवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दो पंचायतों के प्रतिनिधियों को सम्मनित किया। शिमला जिले की थानाधार पंचायत ने सामाजिक रूप से सुरक्षित गांव की थीम में दूसरा पुरस्कार जीता है। पंचायत को पुरस्कार के रूप में 75 लाख रुपये का इनाम मिला। पंचायत प्रधान ने यह पुरस्कार प्राप्त किया है। हिमाचल प्रदेश ने तीन राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार जीते हैं।

विज्ञापन


वहीं, जल सरंक्षण के लिए बेहतरीन कार्य करने पर हमीरपुर जिले के बमसन ब्लॉक की सिकांदर पंचायत को जल पर्याप्त पंचायत श्रेणी में दूसरा पुरस्कार मिला है। पुरस्कार के रूप में पंचायत को 75 लाख रुपये का पुरस्कार दिया गया। स्थानीय सतत विकास लक्ष्यों के लिए तय की गई नौ थीम श्रेणी में देशभर की पंचायतों को ये पुरस्कार दिए गए हैं। पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने बेहतरीन काम कर पुरस्कार हासिल करने वालों के बधाई दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed