{"_id":"07d2602f2a9cee38b4af9c33a201d143","slug":"two-colleagues-looking-for-bhatkal-in-dharamsala","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मशाला में भटकल के दो साथियों की तलाश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मशाला में भटकल के दो साथियों की तलाश
सतीश कुमार वालिया/धर्मशाला।
Updated Sun, 20 Oct 2013 01:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला में भटकल के दो आतंकियों की सूचना से सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ी हुई है। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां उनकी तलाश में जुट गई हैं।
विज्ञापन
यहां के सभी होटलों की लगातार जांच की जा रही है। तिब्बती धर्मगुरु दलाईलामा की नगरी मैकलोडगंज में भी पुलिस सिविल ड्रेस में गश्त कर संदिग्धों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
एहतियात के तौर पर दलाईलामा की सुरक्षा में एक अतिरिक्त रिजर्व तैनात कर दी है। होटलों, गेस्टहाउस, रेस्तरां और ढाबों में भी सर्च अभियान तेज कर दिया गया है।
विज्ञापन
आतंकी भटकल की गिरफ्तारी के बाद धर्मशाला में अलर्ट जारी हो गया था। यहां दो आतंकवादी होने की संभावना जताई गई थी। उसके बाद से पुलिस संदिग्धों को लेकर किसी भी तरह की चूक के मूड में नहीं है।
सूत्रों के अनुसार सुरक्षा एजेंसियों की मानें तो भटकल के दो आतंकी धर्मशाला में पहुंच चुके हैं। उनका क्या टारगेट है इसकी किसी को जानकारी नहीं है।
बौद्ध धर्मगुरु दलाईलामा की सुरक्षा को भी इससे जोड़कर देखा जा रहा है। पुलिस ने तमाम मठों में भी सुरक्षा को बढ़ा दिया है। भटकल की प्लानिंग में धर्मशाला भी था।
गिरफ्तारी से पहले भटकल धर्मशाला आने की योजना बना चुका था। पुलिस ने सीआईडी और आईबी की संयुक्त टीम गठित की है। एजेंसियों के माध्यम से पुलिस जानकारी जुटा रही है।