{"_id":"5b49000ce895d193fb00514a1f65e337","slug":"two-boys-hack-bsnl-sight-recharge-16-lakh","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएनएल की साइट हैक कर लगाया 16 लाख का चूना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसएनएल की साइट हैक कर लगाया 16 लाख का चूना
अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 19 Feb 2014 01:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी के दो युवकों ने बीएसएनएल की साइट हैक कर सोलह लाख के रिचार्ज कर दिए। दोनों आरोपी शिमला की निजी यूनिवर्सिटी के छात्र हैं। एक छात्र लौंगवुड और दूसरा ब्रोकहोस्ट (छोटा शिमला) का रहने वाला है।
विज्ञापन
इस का पता चलते ही बीएसएनएल ने जयपुर पुलिस में शिकायत की। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस के साइबर सेल ने इंटरनेट प्रोटोकॉल यानी आईपी एड्रेस के आधार पर दोनों को शिमला में गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक छात्र कुलश्रेष्ठ वर्मा और हार्दिक सूद ने बीएसएनएल की साइट हैक कर लाखों का गोलमाल किया है। काफी समय से आरोपी साइट को हैक कर मोबाइल फोन रिचार्ज करवा रहे थे।
विज्ञापन
शुरुआत में बीएसएनएल इस बात से बेखबर था, लेकिन जब खाते में सोलह लाख कम हुए तो उसने जयपुर पुलिस को मामले की जानकारी दी। साइबर सेल ने कुछ दिन की कोशिश के बाद आईपी एड्रेस का पता लगा लिया। कारनामे को अंजाम देने में दो लैपटॉप का इस्तेमाल किया गया है।
इसके बाद जयपुर से इंस्पेक्टर महावीर के नेतृत्व में टीम शिमला पहुंची और शिमला पुलिस को सूचना देने के बाद दोनों छात्रों को हिरासत में लेकर उन दोनों के लैपटॉप भी बरामद कर लिए। आईपी एड्रेस के मिलान के बाद इस बात की पुष्टि हो गई कि दोनों ने ही इस ठगी को अंजाम दिया है।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक दुल्लर ने कहा कि जयपुर पुलिस ने शिमला से दो छात्रों को साइट हैक करने और करीब सोलह लाख की गड़बड़ी के मामले में गिरफ्तार किया। जयपुर पुलिस की साइबर सेल मामले की छानबीन कर रही है।