Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Trainees of JNGEC College Sundernagar made jackets will alert you to a heart attack

ये जैकैट है कुछ खास: हार्ट अटैक आते ही सावधान करेगी, लाइव लोकेशन के साथ भेजेगी संदेश; जानें विस्तार से

Sat, 13 Dec 2025 06:00 AM IST
अंकेश डोगरा देवेंद्र गुप्ता, सुंदरनगर (मंडी)।
देवेंद्र गुप्ता, सुंदरनगर (मंडी)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sat, 13 Dec 2025 06:00 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में जेएनजीईसी  सुंदरनगर के टेक्सटाइल इंजीनियरिंग के प्रशिक्षुओं ने एक ऐसी जैकेट तैयार की है जो हार्ट अटैक आते ही सावधान करेगी। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Trainees of JNGEC College Sundernagar made jackets will alert you to a heart attack
जेएनजीईसी सुंदरनगर के टेक्सटाइल इंजीनियरिंग के प्रशिक्षुओं द्वारा स्मार्ट फैब्रिक से बनाई गई जैकेट। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

जवाहर लाल नेहरू राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज (जेएनजीईसी) सुंदरनगर के टेक्सटाइल इंजीनियरिंग के प्रशिक्षुओं ने नवाचार से एक स्मार्ट फेब्रिक की जैकेट तैयार की है। यह जैकेट हार्ट अटैक आते ही सावधान करेगी। यह एक स्मार्ट सेंसर से युक्त अभिनव फेब्रिक है। इसे टेक्सटाइल इंजीनियरिंग विभाग के प्रशिक्षुओं ने विकसित किया गया है।

विज्ञापन


नेक्सेस वीईव स्मार्ट एक उन्नत प्लेटफॉर्म है, इसमें स्मार्ट सेंसर को सीधे कपड़े में एम्बेड किया गया है। यह प्रोजेक्ट स्वास्थ्य और सुरक्षा दोनों क्षेत्रों में उपयोगी सुविधाएं प्रदान करता है। प्रशिक्षुओं ने फेब्रिक और जैकेट के प्रोटोटाइप मानवीय उद्देश्यों को ध्यान में रखते हुए बनाए हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

यह प्रणाली हार्ट अटैक, पैनिक अटैक या अन्य ऐसी आपात स्थितियों में बेहद उपयोगी हो सकती है, जहां तुरंत प्रतिक्रिया जीवनरक्षक साबित होती है। इसमें रियल-टाइम हार्ट रेट मॉनिटरिंग, लोकेशन ट्रैकिंग और उपलब्धता अपडेट के साथ आपातकालीन स्थिति में तुरंत एसओएस संपर्कों को अलर्ट किया गया है। जबकि गंभीर स्थिति में ऑटोमेटिक अलर्ट के रियल-टाइम लोकेशन सुरक्षित और प्रमाणित डेटा प्रबंधन भी जुड़ा है। यह जैकेट टेक्सटाइल इंजीनियरिंग के प्रशिक्षुओं आदर्श धीमान, प्रीतंश गोस्वामी, विकर्ष, आस्था और खुशबू और प्रोजेक्ट मेंटर डॉ. प्रिया जसवाल ने विकसित किया है।

विज्ञापन

उधर, कॉलेज के डायरेक्टर और प्रिंसिपल प्रो. राजीव खंडूजा और टेक्सटाइल इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष प्रवीन कुमार ने भी इस प्रोजेक्ट को पूरे देश में एक विस्तृत हेल्थ और इमरजेंसी रिस्पांस सिस्टम के रूप में विकसित होने की संभावनाओं के लिए सराहा है।

विज्ञापन

यह जैकेट रियल-टाइम हार्ट रेट डेटा प्रदान करती है और एसओएस मॉड्यूल के माध्यम से उपयोगकर्ता के चुने हुए संपर्कों को लाइव लोकेशन के साथ आपात संदेश भेजती है। एक एकीकृत डिजिटल डाटा प्रणाली के साथ यह प्लेटफॉर्म प्रतिक्रिया समय को काफी कम कर देता है। जो गंभीर स्थितियों में अत्यंत महत्वपूर्ण है।- डॉ. प्रिया जसवाल, प्रोजेक्ट मेंटर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed