फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Toll tax starts on four lanes in Himachal from today travel becomes expensive know fees

Himachal Pradesh: हिमाचल में फोरलेन पर आज से टोल टैक्स शुरू, महंगा हुआ सफर; कितनी लगेगी फीस? फटाफट जानें

Thu, 12 Jun 2025 11:33 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 12 Jun 2025 11:33 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में वीरवार से फोरलेन पर सफर महंगा हो गया है। रानीताल के समीप घट्टा में बनाए गए टोल बैरियर से गुजरने वाले वाहन चालकों को वीरवार से टोल की अदायगी देनी होगी। पढ़ें पूरी खबर...
 

विज्ञापन
Toll tax starts on four lanes in Himachal from today travel becomes expensive know fees
टोल बैरियर पर शुल्क कटवाते वाहन चालक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मटौर से शिमला फोरलेन पर सफर महंगा हो गया है। भंगवार से कांगड़ा बाईपास तक के अब तक पूरे हुए फोरलेन का टोल टैक्स वीरवार से वाहन चालकों को अदा करना होगा। रानीताल के समीप घट्टा में बनाए गए टोल बैरियर से गुजरने वाले वाहन चालकों को वीरवार से टोल की अदायगी देनी होगी। इसमें जहां स्थानीय लोगों के लिए पास फीस बनाने की सुविधा रहेगी।

विज्ञापन

वहीं अलग-अलग वाहनों के लिए टोल रेट निर्धारित कर दिए गए हैं। हालांकि अभी भंगवार से कछियारी तक का पूरा फोरलेन रियुंड खड्ड पर बनने वाले पुल की वजह से अधूरा है। बावजूद फोरलेन प्रोजेक्ट के अब तक पूरे हो चुके भंगवार से कांगड़ा बाईपास तक के निर्माण कार्य की टोल अदायगी शुरू हो जाएगी। टोल प्लाजा से गुजरने के लिए वाहनों के लिए अलग-अलग दरें निर्धारित की गई हैं। यह तय दरें एक तरफा यात्रा, दोतरफा यात्रा (उसी दिन), मासिक पास (50 बार टोल पार करने पर), जिले में पंजीकृत कॉमर्शियल वाहनों के लिए निर्धारित की गई हैं।

ये भी पढ़ें- Himachal : मां का दर्द देख बनाया वर्सेटाइल नेक फैन लेकर साक्षी जाएगी जापान, जाडला स्कूल में 11वीं में अध्ययनरत
विज्ञापन
विज्ञापन

कार, जीप, वैन के एकतरफा सफर के 25 रुपये लगेंगे
टोल प्लाजा से गुजरने वाले कार, जीप, वैन और हल्के वाहनों के लिए एकतरफा सफर के लिए 25 रुपये, उसी दिन वापसी के लिए 35 रुपये, 50 बार गुजरने के लिए मासिक पास के लिए 790 रुपये, जिले में पंजीकृत कॉमर्शियल वाहनों के लिए दस रुपये निर्धारित किए हैं। हल्के कॉमर्शियल वाहनों, हल्के गुड्स वाहनों और मिनी बस के लिए 40, 55, 1275 और 20 रुपये तय किए हैं।
 
विज्ञापन

वहीं बस और ट्रक टू एक्सेल के लिए 80, 120, 2675 और 40, जबकि थ्री एक्सेस कॉमर्शियल वाहनों के लिए 90, 130, 2920, 45, हैवी कंस्ट्रक्शन मशीनरी व चार से छह एक्सल के भारी वाहनों के लिए 125, 190, 4195 व 65 और ओवरसाइज वाहनों के लिए 155, 230, 5110 और 75 रुपये तय किए गए हैं।

उधर, एनएचएआई के परियोजना निदेशक (फोरलेन) विक्रम सिंह मीणा ने कहा कि वीरवार से घट्टा में टोल प्लाजा शुरू हो जाएगा। अभी तक जितना फोरलेन बना है, उतने का ही शुल्क वसूल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed