फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal After seeing her mother's pain, Sakshi will go to Japan with a versatile neck fan made by her

Himachal : मां का दर्द देख बनाया वर्सेटाइल नेक फैन लेकर साक्षी जाएगी जापान, जाडला स्कूल में 11वीं में अध्ययनरत

Thu, 12 Jun 2025 12:06 PM IST
अंकेश डोगरा जसवीर ठाकुर, संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
जसवीर ठाकुर, संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 12 Jun 2025 12:06 PM IST
सार

जिला ऊना के जाडला स्कूल की 11वीं कक्षा की साक्षी भारद्वाज का इंस्पायर मानक योजना के तहत सकुरा एक्सचेंज प्रोग्राम इन साइंस के लिए चयन हुआ है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal After seeing her mother's pain, Sakshi will go to Japan with a versatile neck fan made by her
साक्षी/इंस्पायर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मां का दर्द देख कर वर्सेटाइल नेक फैन का मॉडल बनाने वाली जाडला  स्कूल की 11वीं कक्षा की साक्षी भारद्वाज ने प्रदेश को गौरवान्वित किया है। कला संकाय की छात्रा का इंस्पायर मानक योजना के तहत सकुरा एक्सचेंज प्रोग्राम इन साइंस के लिए चयन हुआ है। यह जापान सरकार का प्रतिष्ठित विज्ञान और प्रौद्योगिकी विनिमय कार्यक्रम है, जो 14 से 21 जून तक आयोजित होगा। वह प्रदेश की इकलौती छात्रा है जिसका चयन जापान जाने के लिए हुआ है। देशभर से केवल 37 छात्रों का इस प्रोग्राम के लिए चयन हुआ है। जापान की यात्रा के बाद साक्षी के मॉडल को पेटेंट मिलने की उम्मीद है। ऐसा हुआ तो उसे पढ़ाई में मदद मिलेगी। 

विज्ञापन

ऐसे आया मॉडल बनाने का विचार
गरीब परिवार की साक्षी के पिता मजदूरी और मां रेखा रानी सिलाई का काम करती हैं। मां को सर्वाइकल दर्द रहता है। यहीं से साक्षी को वर्सेटाइल नेक फैन का मॉडल तैयार करने का विचार आया। इस मॉडल में सर्वाइकल दर्द में इस्तेमाल होने वाले नेक बैंड के भीतर हवा भरी गई। साक्षी के वर्सेटाइल नेक फैन मॉडल को जिला से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक लोगों ने जमकर सराहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साक्षी के मॉडल को अगर कोई कंपनी खरीदती है तो उसे पेटेंट के पैसे मिलेंगे। अच्छी कीमत मिलने पर उसकी पढ़ाई में मदद होगी और अन्य बच्चों को भी इससे प्रेरणा मिलेगी। इसके अलावा विदेश यात्रा और अन्य वित्तीय लाभों की घोषणा होना अभी बाकी है। - अनिल तक्खी, उपनिदेशक, जिला उच्चतर शिक्षा विभाग
विज्ञापन

जापान की एजेंसी करती है आयोजन
सकुरा एक्सचेंज प्रोग्राम का संचालन जापान साइंस एंड टेक्नोलॉजी एजेंसी (जीएसटी) करती है। इसका उद्देश्य प्रतिभाशाली छात्रों को विज्ञान, तकनीक और संस्कृति के क्षेत्र में अनुभव प्रदान करना है। यह कार्यक्रम छात्रों के लिए विज्ञान में कॅरिअर की प्रेरणा का स्रोत बनता है।

इंस्पायर प्रतियोगिता के लिए उमेश चयनित
राजकीय उच्च विद्यालय कनाह के उमेश का चयन राज्य स्तरीय इंस्पायर प्रतियोगिता के लिए हुआ है। जिला स्तरीय इंस्पायर मानक प्रतियोगिता का आयोजन सोलन, सिरमौर, किन्नौर और शिमला के लिए एससीईआरटी सोलन की ओर से शूलिनी विश्वविद्यालय में 9 और 10 जून को किया गया। इसमें उमेश ने 124 में से चयनित 13 छात्रों में जगह बनाई। इस उपलब्धि पर स्कूल की मुख्याध्यापिका ममता गुप्ता ने उमेश, अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed