फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   toll free number for women will start in himachal

हिमाचल में महिलाओं के लिए शुरू होगा टोल फ्री नंबर

Sat, 09 Feb 2013 11:40 AM IST
शिमला/ब्यूरो
शिमला/ब्यूरो Updated Sat, 09 Feb 2013 11:40 AM IST
विज्ञापन
toll free number for women will start in himachal

हिमाचल सरकार महिलाओं के लिए जल्द ही टोल फ्री नंबर शुरू करने वाली है। इस नंबर पर डायल करके किसी भी प्रकार की आपातकालीन स्थिति में मदद मांगी जा सकती है। इस नंबर को शीघ्र सार्वजनिक किया जाएगा। इसको चलाने का जिम्मा महिला एवं शिशु कल्याण विभाग का होगा।

विज्ञापन


दिल्ली गैंगरेप की घटना के बाद हिमाचल सरकार ने भी महिलाओं की सुरक्षा को और मजबूत करने के इरादे से यह टोल फ्री नंबर शुरू करने का फैसला लिया है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कर्नल डा. धनीराम शांडिल ने शुक्रवार को पत्रकार वार्ता में टोल फ्री नंबर शुरू करने से संबंधित जानकारी दी।
विज्ञापन


डा. शांडिल के अनुसार महिलाओं की मदद के उद्देश्य से यह हेल्पलाइन नंबर स्थापित किया जा रहा है, जिससे जरूरत पड़ने पर महिलाएं या युवतियां मदद मांग सकें। प्रदेश में महिलाओं के प्रति होने वाली हिंसा के खिलाफ सख्ती से निपटे जाने की बात करते हुए मंत्री ने महिला आयोग को और मजबूत बनाए जाने की भी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जल्द ही आयोग में खाली पड़े पदों को भरा जाएगा। महिला आयोग का दायरा बढ़ाया जाएगा और इसे और शक्तियां प्रदान की जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed