{"_id":"9e537aac6fe89689184219bde726cd98","slug":"today-mallika-sherawat-reach-in-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल की वादियों में दिखेगी हुस्न की ‘मल्लिका’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल की वादियों में दिखेगी हुस्न की ‘मल्लिका’
अमर उजाला, धर्मशाला/शिमला।
Updated Wed, 09 Oct 2013 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइफ ओके के रियलिटी शो द बैचलरेट इंडिया, मेरे ख्यालों की मल्लिका.. की शूटिंग के लिए मल्लिका शेरावत का हुस्न आज पहाड़ों में दस्तक देगा।
विज्ञापन
शो में टॉप थ्री में पहुंचे धर्मशाला के मॉडल विजय सिंह के साथ उनके गांव पहुंचेंगी। बुधवार को विजय सिंह और मल्लिका शेरावत करीब 12.00 बजे कांगड़ा हवाई अड्डे पर चार्टर विमान से पहुंचेंगे।
विज्ञापन
इस दौरान विजय सिंह के दोस्त और परिजन मल्लिका का गर्मजोशी से स्वागत करेंगे। विजय ने अपनी पढ़ाई धर्मशाला कॉलेज में की है।
लाइफ ओके पर प्रसारित हो रहे इस रियलिटी शो के लिए विजय के घर धर्मशाला में शूटिंग के दृश्य फिल्माए जाएंगे। इस दौरान मल्लिका शेरावत विजय के घर का माहौल और उनके परिजनों को भी जानने की कोशिश करेंगी।
विज्ञापन
इस शो में धर्मशाला के दाड़नू निवासी विजय कुमार टॉप थ्री में जगह बना चुके हैं। अब आठ नवंबर को होने वाले ग्रांड फिनाले में ही पता चलेगा कि धर्मशाला का विजय सिंह बालीवुड की हसीना मल्लिका शेरावत का दूल्हा बनते हैं या नहीं।
धर्मशाला में विजय के दोस्त शिवेंदु ने बताया कि रियलिटी शो द बैचलरेट इंडिया के टॉप थ्री में आने वाले धर्मशाला के विजय कुमार बुधवार नौ अक्तूबर को मल्लिका शेरावत के साथ धर्मशाला पहुंचेंगे।
उन्होंने कहा कि बुधवार को कांगड़ा हवाई अड्डे पर उनका जोरदार स्वागत किया जाएगा। शिवेंदु ने कहा कि उन्हें बहुत खुशी है कि विजय सिंह ने अपनी मेहनत और दिलकश स्टाइल के बल पर टॉप थ्री में जगह बनाकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्हें पूरी उम्मीद है कि वही मल्लिका शेरावत के दूल्हे बनेंगे।