{"_id":"678a44d1785442d5d402e915","slug":"three-tehsildars-transferred-and-two-naib-tehsildars-promoted-in-himachal-2025-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: हिमाचल प्रदेश में तीन तहसीलदारों के तबादले और 2 नायब तहसीलदारों को पदोन्नति; ये रही लिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: हिमाचल प्रदेश में तीन तहसीलदारों के तबादले और 2 नायब तहसीलदारों को पदोन्नति; ये रही लिस्ट
Fri, 17 Jan 2025 05:24 PM IST
अंकेश डोगरा
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Fri, 17 Jan 2025 05:24 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश सरकार ने तीन तहसीलदारों के बदले किए हैं। इसके अलावा 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नत किया गया है।
विज्ञापन
तबादले।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
हिमाचल प्रदेश सरकार ने तीन तहसीलदारों के तबादला आदेश जारी किए हैं। 12 नायब तहसीलदारों को पदोन्नत कर नए स्थानों पर तैनाती दी गई है। सार्थक शर्मा को रोहडू से कोटली, आशीष को कोटली से चुराह, हुसन चंद को खुडियां से मंडी स्थानांतरित किया गया है।
विज्ञापन
पदोन्नति के बाद देश राज को तहसीलदार टिक्कर, किरण देवी को निहरी, कुश कुमार को नेरवा, रोहित को कुपवी, नीरज को बंजार, अनिल शर्मा को ननखड़ी, अभिराय सिंह ठाकुर को सलूणी, सौरभ धीमान को टौणी देवी, रजत शर्मा को निरमंड और अत्तर सिंह को संगड़ाह में तैनाती दी गई है। तहसीलदार संजीव कुमार और ज्ञानचंद के तैनाती आदेश अलग से जारी किए जाएंगे। इन दोनों तहसीलदारों को अपने विभाग में कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
आबकारी विभाग ने पदोन्नत कर सहायक आयुक्त बनाए तीन अधिकारी
आबकारी विभाग ने तीन ग्रेड टू अधीक्षकों को पदोन्नत कर सहायक आयुक्त बना दिया है। प्रधान सचिव देवेश कुमार की ओर से इस बारे अधिसूचना जारी की गई है। अनिता कुमारी, तरसेम चंद और मनोज कुमार को पदोन्नत किया गया है।
विज्ञापन