{"_id":"62ff45cac3be5daaad3c63f1eb4e9c13","slug":"thief-take-atm-of-sbp","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाखों रुपए भरा एटीएम उखाड़ ले गए शातिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाखों रुपए भरा एटीएम उखाड़ ले गए शातिर
अमर उजाला, सोलन
Updated Wed, 19 Feb 2014 01:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में पुलिस थाना से महज 100 मीटर दूरी पर शातिर स्टेट बैंक ऑफ पटियाला का एटीएम उखाड़ ले गए। एटीएम में सात लाख रुपये थे।
विज्ञापन
देर रात करीब तीन बजे हुई इस वारदात का पता पुलिस, बैंक प्रबंधन को अगले दिन सुबह नौ बजे चला। बद्दी-बरोटीवाला मार्ग पर एटीएम निजी मकान में लगा था। इसका जिम्मा चंडीगढ़ की निजी कंपनी पर था।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक कंपनी के मुंबई सर्विस सेंटर से चंडीगढ़ स्थित ब्रांच में सुबह आठ बजे मैसेज मिला कि बद्दी में स्टेट बैंक आफ पटियाला का एटीएम नहीं चल रहा है। मैसेज के बाद कंपनी का इंजीनियर रविंद्र सुबह करीब 9 बजे बद्दी पहुंचा, तो एटीएम था ही नहीं।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है। एटीएम की देखरेख के लिए सुरक्षा कर्मी तैनात नहीं था। मौके पर लोहे की रॉड मिली है, जिससे एटीएम उखाड़ा गया है।