फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   There will be a holiday in AIIMS Bilaspur on April 14 emergency services will remain smooth

AIIMS Bilaspur: 14 अप्रैल को एम्स बिलासपुर में रहेगा अवकाश, आपात सेवाएं रहेंगी सुचारू

Mon, 07 Apr 2025 07:28 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 07 Apr 2025 07:28 PM IST
सार

एम्स बिलासपुर में 14 अप्रैल को छुट्टी रहेगी। इस दिन सभी बाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) सेवाएं बंद रहेंगी, लेकिन आपातकालीन सेवाएं पूर्ववत जारी रहेंगी। 

विज्ञापन
There will be a holiday in AIIMS Bilaspur on April 14 emergency services will remain smooth
एम्स बिलासपुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) बिलासपुर में 14 अप्रैल को आंबेडकर जयंती के अवसर पर अवकाश रहेगा। रजिस्ट्रार एवं सहायक जनसंपर्क अधिकारी डॉ. राकेश कुमार सिंह ने बताया कि इस दिन सभी बाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) सेवाएं बंद रहेंगी, लेकिन आपातकालीन सेवाएं पूर्ववत जारी रहेंगी। इसमें इमरजेंसी, ट्रामा, आपात सर्जरी और दिन रात प्रयोगशाला सेवाएं शामिल हैं। डॉ. राकेश ने मरीजों और उनके तीमारदारों से अपील की है कि वे अपनी चिकित्सा आवश्यकताओं, यात्रा योजनाओं और दवाइयों की व्यवस्था पहले से सुनिश्चित कर लें, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके। उन्होंने भरोसा दिलाया कि एम्स प्रशासन यह सुनिश्चित करेगा कि अवकाश के दौरान भी आपात स्थिति में मरीजों को त्वरित और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed