फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Tarun Bhandari said Haryana's cm is serious about resolving the Nihang dispute quickly.

Nihang Dispute: तरुण भंडारी बोले- हरियाणा के मुख्यमंत्री निहंग विवाद को शीघ्र सुलझाने को लेकर गंभीर

Sat, 27 Jun 2026 05:08 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब(सिरमौर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब(सिरमौर)। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 27 Jun 2026 05:08 PM IST
विज्ञापन
Tarun Bhandari said Haryana's cm is serious about resolving the Nihang dispute quickly.
हरियाणा के मुख्यमंत्री के राजनीति सचिव तरुण भंडारी ने पांवटा में की पत्रकार वार्ता। - फोटो : संवाद

कर्णप्रयाग प्रकरण पर हरियाणा के मुख्यमंत्री के राजनीति सचिव तरुण भंडारी ने कहा कि कोई विवाद नहीं है, यह छोटी-मोटी घटना थी। लेकिन कुछ लोग इसे राजनीतिक तूल देकर माहौल बिगड़ने का काम करते हैं। निहंगों की समस्याओं का समाधान होगा। हरियाणा व उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के संज्ञान में जब मामला आया। इसके बाद जत्थेदार मेजर सिंह सोढ़ी, अनंत सिंह, कलम सिंह व तूफान सिंह ने उतराखंड के मुख्यमंत्री से बात की है। हर तरफ से सहयोग हो रहा है। लेकिन, कुछ राजनीतिक दल चुनाव को देखते हुए बात बढ़ाने का प्रयास कर रही है। लेकिन हमें पूरा यकीन है कि शीघ्र इसका कोई स्थायी समाधान होगा।

विज्ञापन




 पांवटा साहिब में आयोजित पत्रकार वार्ता में तरुण भंडारी ने कहा कि निहंग मामले का बातचीत के माध्यम से स्थायी समाधान निकालने के प्रयास हो रहे हैं।  निहंगों से भी मुलाकात कर इस मामले का स्थायी हल निकाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री ने की उत्तराखंड मुख्यमंत्री से वार्ता की है। बीते दिनों उत्तराखंड में निहंगों के साथ हुई मारपीट के बाद उपजे विवाद को लेकर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जल्द सभी मसलों के हल निकालने का आश्वासन दिया है। हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का प्रतिनिधिमंडल भी पांवटा साहिब पहुंचा है। निहंगों के साथ बैठक होगी।   मुख्यमंत्री हरियाणा के राजनेतिक सचिव तरुण भंडारी ने कहा कि हरियाणा सरकार भी उत्तराखंड सरकार से लगातार संपर्क में है। कहा कि निहंग सिंघों से मुलाकात की है और उनकी समस्याओं को जाना है जल्द ही सारे मसले का हल निकल जाएगा।

विज्ञापन

सोशल एक्टिविस्ट परमजीत सिंह बंगा ने कहा, 'आशीष नेगी जैसे कुछ शरारती तत्व, जो देश की एकता को बर्दाश्त नहीं कर सकते और बंटवारा पैदा करने की कोशिश करते हैं, उन्होंने सिख समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं। मैंने 23-24 साल तक सेना में सेवा की है। ऐसी टिप्पणियों का देश के आम नागरिकों पर असर पड़ने के अलावा और कोई मकसद नहीं होता। ऐसी कोशिशों को रोका जाना चाहिए। इसलिए, हमने पोंटा साहिब पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत यहां दर्ज कर ली गई है..'

सभी मिल कर शांतिपूर्वक समाधान निकालेंगे: अंग्रेज सिंह   

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से उत्तराखंड निहंग मामले को लेकर बातचीत हुई है। इस संवेदनशील मामले को लेकर मुख्यमंत्री बेहद गंभीर है। कुछ शरारती तत्व इस मामले को बिगाड़ने में लगे हैं। सोशल मीडिया पर गलत व भड़काऊ पोस्ट डालने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। शनिवार को पांवटा साहिब पहुंचे हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के महासचिव अंग्रेज सिंह ने पत्रकार वार्ता में ये बात कही। अंग्रेज सिंह ने बताया कि उत्तराखंड में हुए घटनाक्रम के बाद बिगड़े माहौल को लेकर हरियाणा के मुख्यमंत्री से मुलाकात की थी। इस पर तुरंत संज्ञान लेते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री से बात की तथा पूरे मसले का हल निकालने को कहा है। उन्होंने कहा कि आज हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपने राजनीतिक सचिव तरुण भंडारी को भी उनके साथ ही पांवटा साहिब भेजा है। इस मामले को शांतिपूर्वक तरीके से समाधान करने के लिए आश्वस्त किया है। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी हरियाणा के सदस्य हरमनप्रीत सिंह, सचिव गुरजीत सिंह व धर्म प्रचार अमरेंद्र सिंह तथा हरियाणा गुरुद्वारा आईटी प्रबंधन कमेटी के प्रभारी हरकीरत सिंह ने पत्रकार वार्ता में भाग लिया। उन्होंने कहा कि सभी धर्म समुदाय के भाई आपसी सौहार्द व भाईचारा को बनाए रखें। सोशल मीडिया पर गलत व भड़काऊ पोस्ट से कुछ लोग जहर घोलने का प्रयास कर रहे है। उत्तराखंड राज्य सरकार, अन्य राज्यों की सरकार व प्रशासन भी ऐसे लोगों पर अंकुश लगाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed